फैन का निधन हुआ तो मसीहा बनकर पहुंचा यह सुपरस्टार, परिवार को दिया 10 लाख रूपये का चेक
साउथ की सुपरस्टार रामचरण अपनी आने वाली फिल्म आर आर आर की वजह से चर्चा में है| इस अभिनेता की फैन फॉलोइंग समय के साथ बढ़ते ही जा रही है| यह अभिनेता भी अपने फैंस को बहुत ही ज्यादा प्यार करता है| इसका नजारा हमें हाल ही में देखने को मिला| हाल ही में जब इनके एक फैन की मौत हो गई तो यह अभिनेता उनके परिवार से मिलने उनके घर पहुंच गया| आइए जानते हैं इसके बारे में...
Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रामचरण तेजा के फैन नूर भाई का दिसंबर के महीने में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था| उनके इलाज का पूरा खर्चा रामचरण तेजा ने ही उठाया था| लेकिन वह बच नहीं पाए थे| ऐसे में रामचरण तेजा ने अपने इस फैन के परिवार की पूरी मदद की है|
Third party image reference
नूर भाई का पूरा परिवार राम चरण तेजा का बहुत बड़ा फैन है| इतना ही नहीं नूर भाई एक फैन क्लब भी चलाते हैं जो रामचरण तेजा अल्लू अर्जुन और पवन कल्याण के फैन है| अपने फिल्म आर आर आर की शूटिंग के बीच में समय निकालकर राम चरण तेजा इस परिवार से मिलने पहुंचे और नूर भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया| इस परिवार की मदद करने के लिए इन्होंने 10 लाख रूपये का चेक भी सौंपा|
Third party image reference
रामचरण तेजा की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इनकी फिल्म आर आर आर आपको 2021 के जनवरी महीने में देखने को मिलेगी| यह फिल्म एक साथ पांच भाषाओं में रिलीज होगी जिसमें इनके साथ जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट नजर आने वाली है