शादी के 10 दिन बाद गायब हो गई नई नवेली दुल्हन, जब सामने आई सच्चाई तो होश उड़ गए
मथुरा की पुलिस ने शुक्रवार को एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया जो शादी के बहाने ठगी करता था। इस गिरोह के लोग अविवाहितों के बारे में जानकारी एकत्र करते थे और उन्हें अपना शिकार बनाते थे। गिरोह में तीन महिलाएं समेत सात लोग शामिल हैं।
Third party image reference
गिरोह ने मगोर्रा के सौंख थाने के एक युवक को झांसे में लेकर ढाई लाख रुपए हड़प लिये थे। गिरोह की ही एक लड़की ने उससे मंदिर में शादी की। दुल्हन 10 दिन बाद भाग गई। पीड़ित ने मगोर्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
Third party image reference
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि गिरफ्तार लाखन निवासी नगला बंजारा (आगरा), रामवीर निवासी डींग (भरतपुर), जयप्रकाश उर्फ रामनिवास निवासी नवीपुर (कोसीकला), गिर्राज नंदनवन कॉलोनी (हाथरस), मीरा देवी निवासी नंदनवन (हाथरस), ऊषा निवासी ककरऊ कोठी (फ़िरोज़ाबाद) और ख़ुशी राणा निवासी बुद्ध विहार (नई दिल्ली) हैं।
Third party image reference
22 जून को गिरोह ने सौंख के देवी पुत्र नवाब सिंह से 2.5 लाख रुपये की ठगी की थी। देवी का विवाह सौंख में देवी मंदिर में ख़ुशी राणा से हुआ था। 10 दिन बाद, गिरोह की सदस्य ख़ुशी राणा गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है


