परिवार के 11 लोगों ने एक-दूसरे से की 23 बार शादी, फिर लिया तलाक, पढ़ें पूरा मामला
चीन में यहां एक परिवार ने सरकारी योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ पाने के लिए हैरान कर देने वाले हथकंडे अपनाए। परिवार के 11 लोगों ने एक माह के भीतर एक दूसरे से 23 बार शादी की। खबर के मुताबिक शातिर परिवार ने 40 वर्ग फीट के ज्यादा से ज्यादा फ्लैट पाने के लिए ये चाल चली। यहां पर शहरी नवीनीकरण योजना के तहत जिन इलाकों में घर ढहाए गए थे, वहां रहने वाले लोगों को 40 वर्ग फीट का फ्लैट आवंटित कर रही थी। झेजियांग प्रांत में चलाए जा रहे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत यहां हर उस व्यक्ति को फ्लैट मिलना था जो शादीशुदा हो और जो संबंधित क्षेत्र में रजिस्टर्ड हो।
Third party image reference
घोटाला तब शुरू हुआ जब यहां पैन नाम के एक शख्स ने इस सरकारी योजना का फायदा उठाने के लिए अपनी पूर्व पत्नी से शादी की और 6 दिन बाद ही पैन को जमीन मिल गई फिर उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी को तलाक दे दिया। परिवार के अन्य सदस्य जल्द ही कथित घोटाले में शामिल हो गए। पैन ने जमीन के लालच में अपनी बहन, साली से भी शादी रचाई।
चीन की यहां एक वेबसाइट पीपल्स डेली के मुताबिक उसी दौरान पैन के पिता ने भी अपने कुछ रिश्तेदारों से शादी कर ली और उस शादी में उनकी मां भी शामिल थीं। यहां उन्होने एक-दूसरे से शादी करने के बाद गांव के निवासियों के रूप में पंजीकरण किया और तलाक ले लिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, पैन ने यहां एक हफ्ते में तीन बार शादी पंजीकृत कराई थी। सरकारी अधिकारियों को पैन की धोखाधड़ी के बारे में भनक लग गई। जब यहा अधिकारियों ने जांच की तो पाया कि जिन 11 लोगों ने शादी रचाई है, उनका पता एक ही है और फिर उनके संबंधों का भी खुलासा हुआ। इसके बाद सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया
