टीवी के कई ऐसे चेहरे ऐसे हैं जो अब हर घर की पहचान बन चुके हैं, अपने दमदार काम और प्रर्दशन के जरिए ये सितारे आज बेहद मशहूर हो चुके हैं. टीवी पर आनंदी के तौर पर जानी जाने वाली अविका गौर को भला कौन नहीं जानता. अविका ने अपने कॅरियर की शुरुआत टीवी पर आने वाले शो ‘बालिका वधु’ से की थी और आज भी लोग उन्हें छोटी आनंदी कहकर पुकारते हैं. तो चलिए जानते हैं, आखिर असल जीवन में कैसी है टीवी की आनंदी.
coer avika gor
बेस्ट मॉडल का अवॉर्ड जीत चुकी है ‘आनंदी’
avika gor childhood pics


आनंदी के रूप में मशहूर हुई अविका मुंबई के एक गुजराती परिवार से हैं. 1997 को जन्मी अविका के पिता समीर गौर एक इन्वेस्टमेंट और इंश्योरेंस एजेंट हैं, जबकि मां चेतना गौर गृहिणी हैं. अविका ने मुंबई के रियान इंटरनेशनल स्कूल से स्कूलिंग की है. अविका बचपन से ही कुछ अलग करना चाहती थी और इसलिए उन्होंने साल 2007 में ‘लेक्मे फैशन वीक’ के दौरान उन्हें बच्चों के ब्रांड जिनी और जॉनी के लिए बेस्ट मॉडल का अवॉर्ड दिया गया था, उस समय उनकी उम्र मात्र 10 साल थी.


11 साल की उम्र में निभाया था बालिका वधु का किरदार

Avika Gor at Balika Vadhu

मात्र 11 साल की उम्र में अविका ने अपना टीवी डेब्यू किया था, बाल विवाह पर आधारित शो बालिका वधु से उन्हें वो शोहरत और सफलता मिली जिसकी शायद उन्हें भी उम्मीद नहीं थी. अविका गौर ने 2008-2010 में ‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार निभाकर लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान निभाई थी और शायद यही वजह है कि उनका किरदार आज भी लोगों को बहुत अच्छे से याद है.

कई टीवी शो का रही हैं हिस्सा


Avika Gor

अविका को उनकी असली सफलता तब मिली, जब उन्हें साल 2008 में कलर्स के पॉपुलर शो ‘बालिका वधू’ में ब्रेक मिला. हालांकि, इससे पहले वो साल 2008 में ही ‘राजकुमार आर्यन’, ‘मेरी आवाज को मिल गई रोशनी’, ‘करम अपना-अपना’ ‘श्श्श्श…फिर कोई है’ और ‘चलती का नाम गाड़ी’ में छोटी-छोटी भूमिका अदा कर चुकी थीं.


14 साल की उम्र में निभाया था शादीशुदा महिला का रोल


Sasural Simar Ka

‘बालिका बधू’ के बाद अविका टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ (2011-16) में नजर आईं थी, ये शो भी बेहद मशहूर हुआ था. हालांकि, अब अविका इसका हिस्सा नहीं है लेकिन उनका किरदार रोली लोगों को बेहद पसंद था. 14 साल की उम्र में अविका ने इस शो में शादीशुदा महिला का किरदार निभाया था.


34 साल के को स्टार से हुआ इश्क!


Avika Gor-Manish Raisinghani

अविका के को स्टार रहे और शो में उनके पति बने मनीष रायसिंघानी के साथ अविका के रिश्ते की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था. दोनों एक दूसरे के साथ कई बार देखे भी गए थे. वैसे आपको जानकर हैरानी होगी, जब अविका 17 साल की थी तब मनीष 34 साल के थे और इसी दौरान दोनों की डेट की खबरें आई थी. हालांकि, इस साल अप्रैल में अविका ने अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वो और मनीष सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.

कई टॉलीवुड फिल्मों में कर चुकी हैं काम

avika films

छोटे परदे पर अपनी का जादू चलाने के बाद अविका ने बॉलीवुड की फिल्मों में भी छोटे किरदार किए हैं. ‘मॉर्निंग वॉक’ (2009), ‘पाठशाला'(2010) और ‘तेज’ (2012) में छोटे-छोटे किरदार निभा चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने ‘Uyyala Jampala'(2013) से तेलुगु सिनेमा में एंट्री की है और साथ ही वो कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं