मां ने 3 बच्चों का पेट भरने अपना सिर मुंड़वाया, बालों को 150 रुपए में बेच कर खाना खरीदा
तमिलनाडु में यहां एक मां ने तीन बच्चों का पेट भरने के लिए अपना सिर मुंड़वा लिया। 150 रुपए में बालो को बेचकर खाना खरीदा और फिर उन्हें बच्चो को खिलाया। इस महिला की उम्र 31 साल हैं और इसका नाम प्रेमा हैं। महिला के पति ने 7 महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। तब से उसकी आर्थिक हालत बेहद खराब हो गई थी।
फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। Third party image reference
यह घटना पिछले शुक्रवार की जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। प्रेमा ने मीडिया को बताया, "उसके पांच, तीन और दो साल के तीन बच्चे हैं। बच्चे भूखे थे। मैंने पड़ोसियों, रिश्तेदारों और जो भी दिखा सबसे मदद मांगी, लेकिन किसी ने सहायता नहीं की। लेकिन उस दिन एक बाल खरीदने वाला गली से गुजरा। वह बालों से बिग बनाने का काम करता था। उसकी आवाज सुनकर मैं अपनी झोपड़ी से तुरंत भागी। अपने बालों को काटा और उसे बेच दिया। उन बालो के उसने मुझे 150 रूपये दिए उन रूपयो में से 100 रुपए का मैंने बच्चों के लिए खाना खरीदा।"
आत्महत्या करने की कोशिश की
प्रेमा ने बताया कि रोज-रोज की परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए मैंने आत्महत्या करने की सोची। मेरे पास 50 रुपए थे। उन रूपये से मैने जहर खरीदने की सौचा और मैं जहर की बोतल खरीदने दुकानदार के पास गई, लेकिन दुकानदार शायद मेरी स्थिति भांप गया था और उसने जहर देने से मना कर दिया। तब मैंने जहरीले पौधे के बीज खाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन इस बार बहन ने रोक दिया।
क्राउड फंडिंग से मिले 1.45 लाख रुपए
महिला की परेशानियों के बारे में एक ग्राफिक डिजाइनर जी. बाला को पता चला। तो उन्होंने सोशल मीडिया पर महिला की कहानी पोस्ट कर लोगों से क्राउड फंडिग के जरिए मदद की अपील की। इससे महिला को 1.45 लाख रुपए मिले। साथ ही राज्य सरकार की ओर से विधवा पेंशन देने की आश्वासन मिला। प्रेमा ने बताया कि अब मैं काम कर अपने बच्चों को बड़ा करूंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति पर भारी कर्ज था। इसकी वजह से उसने आत्महत्या की थी।
