बॉलीवुड एक्ट्रेस सलमान खान और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस काफी अच्छे दोस्त है तो जाहिर है कि दोनो एक दूसरे के राज भी जानते ही होंगे. हॉल ही में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने सलमान खान के एक राज का सरेआम खुलासा किया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

जैकलीन संग सलमान खान (इंस्टाग्राम)

जैकलीन ने खोला सलमान का राज

34 साल की हो चुकी यह खूबसूरत एक्ट्रेस इन दिनों सलमान खान के साथ आईफा अवॉर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भोपाल गई हुई हैं. इस दौरान बात करते हुए जैकलीन ने कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि मुझे कुछ स्पेशल उनके बारे में पता है, लेकिन एक बात है कि जबसे मैं उनके साथ काम कर रही हूं तबसे मैंने नोटिस किया है कि उनके पास सोने के लिए समय ही नहीं है'.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जैकलीन और सलमान खान (इंस्टाग्राम)

इतने बिजी हैं सलमान खान जानकर रह जाएंगे हैरान

जैकलीन ने आगे बताया कि 'वह सुबह, दिन और रात में भी बात करते रहते हैं. वह या तो फ्लाइट में होते हैं या वह बिग बॉस की शूटिंग या फिल्म की शूटिंग करते रहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि मुझे कुछ स्पेशल उनके बारे में पता है, लेकिन वे हमेशा काम करते रहते हैं.

जैकलीन फर्नांडिस कॉन्फ्रेंस से बाहर निकलती हुई (इंस्टाग्राम)
आपको बता दे कि सलमान और जैकलीन फिल्म 'किक' और 'रेस 3' में साथ काम कर चुके हैं. इसके साथ ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'राधे' में भी जैकलीन फर्नांडिस एक आइटम सॉन्ग करती नजर आएगी. इस फिल्म में एक्ट्रेस दिशा पटानी लीड रोल में है