मौत के बाद 3 दिन तक घर में पड़ी रही थी लाश, रिश्ते में काजोल की नानी लगती थी यह एक्ट्रेस
साल 2010 में ये खबरें काफी चर्चा में थी की नलिनी की मौत रहस्यमय हालत में हुई थी। मौत के बाद एक शख्स एम्बुलेंस लेकर आया और नलिनी की लाश को लेकर चला गया। लेकिन इस मामले में की पुलिस में जानकारी भी नहीं दी गई थी। नलिनी के एक पड़ोसी ने मीडिया से कहा था, 'एक आदमी आया था, जो शायद उनका दूर का रिश्तेदार लगता था। वो नलिनी की लाश को एम्बुलेंस में लेकर चला गया।'
आखिरी वक्त में नहीं थे खर्च चलाने तक के पैसे
नलिनी कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही थी। नलिनी साल 1941 में आई फिल्म 'बहन' से लोकप्रिय हुई थी। आखिरी वक्त में नलिनी के पास खर्च चलाने तक के पैसे नहीं थे। यहां तक की वे आखिरी वक्त में उनके पास अपना कहने वाला भी कोई नहीं था। नलिनी ने 'गर्ल्स हॉस्टल', 'नीलमणि', 'सेनापति', 'हम सब चोर है' और मिलन जैसी फिल्मों में काम किया था।
1983 से अकेली रहती थी नलिनी
नलिनी ने 40 के दशक में डायरेक्टर वीरेंद्र देसाई से पहली शादी की थी। जिसके बाद उन्होंने एक्टर प्रभु दयाल से दूसरी शादी की थी। प्रभु के साथ नलिनी कई फिल्मों में काम कर चुकी थी। दो शादियां करने के बाद भी वे अकेली रहती थी। मौत के समय नलिनी की उम्र 81 साल थी। 20 फरवरी को नलिनी का 90वां जन्मदिन है