दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति अपना पेट भरने के लिए कार्य करता है। दो वक्त का खाना और थोड़ा आराम मिल जाए तो जीवन सफल हो जाती है। किन्तु देश का एक तबका ऐसा भी है जो कई रात भूखे पेट सोता है। जबकि हम इस विषय में सोचते तो हैं किन्तु कुछ कर नहीं पाते एक इंसान ऐसा भी है, जिसने सोच से ऊपर उठकर वो कार्य किया है जिसकी आप सोच भी नहीं कर सकते।
इस मनुष्य का नाम सईद ओसमान अजहर मकसूसी है। हैदराबाद में प्रत्येक रोज बेघरों, भिखारियों, कचरा बीनने वालों और मजदूरों को सईद का इंतजार रहता है। हर दोपहर सईद 400 लोगों को पेट भर खाना खिलाते हैं। अजहर ने इस अच्छे काम की शुरुआत 2012 में की थी और ये सिलसिला आज तक जारी है।
2012 से लेकर अब तक एक दिन भी ऐसा नहीं गया, जब भूखे गरीबों को सईद ने खाना ना खिलाया हो। 4 साल की उम्र में अजहर के पिता का मौत हो गया था, इसके बाद कई बार उनके परिजनों को खली पेट सोना पड़ा। जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने छोटी सी उम्र में ही कार्य करना शुरू कर दिया। एक दिन जब वो काम से लौट रहे थे, तब उनकी नजर एक भूखी महिला पर पड़ी। गरीब महिला भूख से तड़प रही थी।
इसके बाद उन्होंने अपने पैसे से महिला को खाना खिलाया