बॉलीवुड के 5 ऐसे एक्टर जिन्होंने हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को कर दिया था रिजेक्ट
बॉलीवुड के कई एक्टर्स हैं जो हॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहते हैं लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पाया है। और कई ऐसे भी हैं जिन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे भी एक्टर हैं, जिन्होंने हॉलीवुड के ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने का मौका मिला था लेकिन उन्होने किसी न किसी कारण से ये मौका गवां दिया।
credit: third party image reference
5. लॉरेन्स ऑफ अरेबिया (1962)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दीलिप कुमार को हॉलीवुड की लीजेंड फिल्म लॉरेन्स ऑफ अरेबिया में एक बड़ा रोल ऑफर हुआ था। लेकिन किसी कारण से उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया था। हालांकि उन्होंने इस फिल्म को किस कारण से रिजेक्ट कर दिया था यह किसी को नहीं पता है। बता दें कि यह उस दौर की बात है जब भारत में कोई एक्टर सोचता भी नहीं था कि उन्हें हॉलीवुड फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा।
credit: third party image reference
4. हैरी पॉटर (2004)
हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सीरीज हैरी पॉटर की तो पूरी दुनिया फैंन है। इस फिल्म के पहले 2 पार्ट में रिचर्ड हैरिस ने एल्बस डम्बलडोर का रोल प्ले किया था, लेकिन उनकी मौत के बाद इस रोल को बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने बिना किसी वजह के ये रोल करने से मना कर दिया। जिसके बाद इस अभिनेता माइकल गैंबोन यह रोल मिला। उन्होंने हैरी पोर्टर के 6 फिल्मो में डम्बलडोर का रोल प्ले किया है।
credit: third party image reference
3. स्लमडॉग मिलियनेयर (2008)
डायरेक्टर डैनी बॉयल इस फिल्म में अनिल कपूर वाले रोल के लिए पहले शाहरुख खान को लेना चाहते थे क्योंकि उस समय शाहरुख़ खान "कौन बनेगा करोड़पति सीजन 3" को होस्ट कर रहे थे इस लिए डैनी बॉयल उन्हें अपने फिल्म में लेना कहते थे। लेकिन शाहरुख ने इसे करने से मना कर दिया। जिसके बाद यह रोल अनिल कपूर के पास चला गया।
credit: third party image reference
4. जीरो डार्क थर्टी (2012)
हॉलीवुड की एक्शन थ्रिलर फिल्म जीरो डार्क थर्टी में काम करने के लिए बॉलीवुड एक्टर रोनित रॉय से बात की गई थी लेकिन रोनित रॉय उस समय "स्टूडेंट ऑफ द ईयर" की शूटिंग कर रहे थे इस वजह से उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। इस फिल्म को रिजेक्ट करने का रोनित रॉय को आज भी बहुत पछतावा होता है क्योंकि इस फिल्म को ऑस्कर अवार्ड भी मिला था जो हर एक एक्टर का सपना होता है।
credit: third party image reference
1. द मार्शियन (2015)
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने कई हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है। उन्हें साल 2015 में आई हॉलीवुड की सबसे बेहतरीन स्पेस एडवेंचर फिल्मों में से एक "द मार्शियन" में कास्ट किया गया था। लेकिन फिल्म में लीड रोल ना मिलने के कारण उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था। जिसे बाद में हॉलीवुड एक्टर चिवेटेल इजीओफ़ोर ने निभाया था