असारवा के रहने वाले 29 साल के रवि अर्जुन दास हिंगोरानी ने 5 लाख रुपए खर्च कर मुंबई में अपना सेक्स बदलवाया ताकि वो अपने बचपन के दोस्त प्रेम कुमार चंदाणी से शादी कर सके। दोनों ने वैलेंटाइन डे के मौके पर मंदिर में शादी कर ली
दरअसल रवि और प्रेम बचपन से दोस्त थे और आस-पड़ोस में ही रहते थे। दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। रवि को बचपन से ही लड़कियों के कपड़े पहनना उनकी तरह चलना, मेकअप करना पसंद था।
 Man spend 5 lakh to change gender to marry best friendउनसे अपने दोस्त प्रेम से कहा कि मुझे लड़की बनना पसंद है पर यदि मैं सेक्स चेंज करवाकर लड़की बन भी गया तो कोई मुझसे शादी नहीं करेगा।
दोस्त की ये इच्छा जानकर प्रेम ने उसे भरोसा दिलाया कि अगर वो सेक्स चेंज करवाता है तो वो उससे शादी करेगा। प्रेम की बातों पर उसे यकीन था, इसलिए उनसे मुंबई जाकर 5 लाख रुपए खर्च कर अपना जेंडर बदलवा लिया। इस खर्च को दोनों ने मिलकर वहन किया। रवि ने लड़की बनने के बाद अपना नाम बदल कर टिया कर लिया। दोनों ने वैलेंटाइन डे पर शादी कर ली