इस लड़की ने हजारों लोगों को भेजी अपनी न्यूड फोटो, इस खास वजह के लिए जुटाए 5 करोड़
भंयकर गर्मी और सूखे के बाद ऑस्ट्रेलिया जंगल में लगी आग से जूझ रहा है और ये आग लगातार बढ़ती जा रही है। यहां पर इस आग से करीब 50 करोड़ जानवरों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग अपना मकान और जीविका खो चुके हैं। उनकी मदद के लिए भी कई लोग सामने आए हैं लेकिन अमेरिका में रहने वाली 20 साल की एक युवती ने ऐसा तरीका अपनाया है जिससे वो सुर्खियों में आ गई है। इतना ही नहीं इस युवती ने इस तरीके से 2 दिन में ही करीब 5 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। युवती का नाम कायलेन बार्ड है और वो अमेरिका के लॉस एंजिलिस में रहती हैं। कायलेन सोशल मीडिया स्टार हैं। विस्तार से जानिए क्या तरीका अपनाया था कायलेन ने कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया।
Third party image reference
ऑनलाइन बेचने लगी खुद की न्यूड फोटो
कायलेन बार्ड ने अपनी न्यूड फोटोज लोगों को ऑनलाइन भेजकर 5 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए। इस बारे कायलेन का कहना है कि चैरिटी संस्था को भेजे गए धन से आग से तबाह हुए लोगों की मदद की जा सकेगी। ट्विटर पर लड़की ने जब ये ऐलान किया कि 700 रुपये भेजने पर वह लोगों को अपनी न्यूड फोटो भेजेगी तो काफी विरोध का भी सामना करना पड़ा। लेकिन लड़की ने तमाम धमकियों के बावजूद कैंपेन जारी रखा। आपको बता दें कि कायलेन ने बीते 4 जनवरी को ट्वीट कर लिखा था जो कोई भी ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में रहने वाले लोगों के लिए 10 डॉलर का फंड दान करेगा वह उसे अपनी न्यूड तस्वीरें देंगी। पैसे डोनेट करने के बाद आप मुझे इसकी पुष्टि कराएं।'
ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण पूर्वी तट पर साउथ वेल्स और विक्टोरिया राज्यों में तबाही मचाई है। मलाकूटा शहर के करीब 4,000 लोग भागकर तट की ओर चले गए, क्योंकि हवा की दिशा की वजह से आग उनके घरों तक पहुंच रही है। एनएसडब्ल्यू परिवहन मंत्री एंड्रयू कॉन्स्टेंस ने सार्वजनिक प्रसारक एबीसी को बताया कि क्षेत्र में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोगों को हटाया जा रहा है। Third party image reference
डोनेट करने वालों की बाढ़ आ गई, कायलेन ने भी सबको भेजे न्यूड फोटोज
कायलेन के इस पोस्ट के बाद उनके पास लोगों के मैसेज की बाढ़ आ गई। और फिर कायलेन ने भी सबको अपने न्यूड भेज दिए। हालांकि इसके चलते उनका इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया गया है। लेकिन उसके ऐसा करने से उनके पैरेंट्स और कुछ दोस्तों ने भी उनसे दूरी बना ली।
Third party image reference
कुछ लोगों ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कुछ ने दी रेप की धमकी
इसके बाद कायलेन को कई लोगों ने आपत्तिजनक मैसेज भेजे हैं और रेप की धमकी भी दी है। हालांकि, कायलेन का मानना है कि उनके पास पीड़ितों की मदद करने के लिए यही बेस्ट आइडिया था। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में अब तक 60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में आग लग चुकी है। कई लोगों को अपने घर और संपत्ति गंवानी पड़ी है। इस बारे में कायलेन का कहना है कि चैरिटी संस्था के जरिए उन्हें फिर से घर बसाने में मदद मिल सकती है।
न्यू साउथ वेल्स ग्रामीण दमकल सेवा ने बेटमैन बे से लेकर पड़ोसी विक्टोरिया राज्य तक के 200 किमी के क्षेत्र से पर्यटकों को जाने को कह दिया था। पर्यटकों से कहा गया है कि वे शनिवार से पहले वहां से निकल जाएं क्योंकि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है और तेज हवाएं चल सकती हैं। Third party image reference
जरूरत हुई तो फिर करेंगी ऐसा कुछ
कायलेन ने कहा कि वह आगे भी प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में ऐसे कैंपेन जारी रखेगी और फिर उन्होंने कहा कि शुरू में वह नर्वस हो गई थीं लेकिन 5 मिनट में ही जब उन्हें काफी अधिक मैसेज आ गए तो उन्हें बेहतर महसूस हुआ।
ऑस्ट्रेलिया की आग को काबू में लाने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। आग नियंत्रित करने के लिए हेलिकॉप्टर के जरिए हो रहे हैं प्रयास। Third party image reference
ऑस्ट्रेलियाई की मदद के लिए भेजी जा रही मिलिट्री
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग अब बहुत ही खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। यहां पर पिछले सितंबर से लगी इस आग ने लोगों और जानवरों को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस आग में करीब 50 करोड़ जानवरों और पक्षियों की मौत हो चुकी है। भयावह आग को देखते हुए अमेरिकी और कनाडाई सरकार ने अपने प्रशिक्षित फायर फाइटर्स को ऑस्ट्रेलिया रवाना किया है। इसके आलावा न्यूजीलैंड, सिंगापुर, पापुआ न्यू गिनी और फ्रांस की सरकारों ने भी ऑस्ट्रेलियाई सरकार की मदद के लिए मिलिट्री भेजने की गुजारिश की है।





