72 साल के फिल्म निर्माता से इस एक्ट्रेस ने रचाई थी पांचवी शादी, 12 दिन बाद ले लिया तलाक
शादी जैसा पवित्र और अटूट बंधन फिल्मी सितारो के लिए बेहद आम बात हो गया है। इन सितारो के लिए इस बंधन का कोई महत्व नहीं रह गया है। फिल्मी दुनिया मे कई ऐसे सितारे हैं, जिनका अब तक एक से अधिक बार शादी और तलाक हो चुका है। आइये आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे मे बताते हैं, जिसकी पांचवी शादी मात्र 12 दिन चल सकी। इस एक्ट्रेस का नाम है, पामेला एंडरसन।
Third party image reference
पामेला एंडरसन हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। इनकी बेहतरीन अदकारी और खूबसूरती के फैंस दुनिया भर मे मौजूद हैं। पामेला एंडरसन ने अपने अब तक के करियर मे एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों मे काम किया है।
Third party image reference
हॉलीवुड फिल्मों के अलावा पामेला एंडरसन भारत के सबसे फेमस और विवादास्पद रियलिटी शो बिग बॉस मे नजर आ चुकी हैं। बिगबॉस सीजन 4 में कंटेस्टेंट बनी पामेला बिग बॉस के घर में तीन दिनों तक रही थीं, और इसके लिए उन्होंने भारी भरकम कीमत ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पामेला ने तीन दिन के तीन करोड़ रुपये लिए थे। इस सीजन में श्वेता तिवारी विजेता बनी थीं।
Third party image reference
इन दिनो पामेला एंडरसन अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। अंग्रेजी वेबसाइट फॉक्स न्यूज की खबर के अनुसार 20 जनवरी 2020 को 52 वर्षीय पामेला एंडरसन ने हॉलीवुड सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता 72 वर्षीय जॉन पीटर्स से शादी रचाई थी। शादी के महज 12 दिन बाद ही पामेला एंडरसन ने जॉन पीटर्स से शादी तोड़ ली है।
Third party image reference
पामेला एंडरसन ने सोशल मीडिया पर के जरिए बीते दिनो अपनी इस पांचवी शादी की जानकारी दी थी। पामेला ने जॉन पीटर्स से पहले टॉमी ली और किड रॉक के साथ शादी की थी। इसके बाद वो रिक सॉलोमॉन के साथ दो बार शादी की थी। अब पामेला ने जॉन पीटर्स के साथ पांचवीं बार शादी की थी। लेकिन इनकी यह शादी मात्र 12 दिनो तक ही चल सकी



