कोई भी नशीली चीज हमारे शरीर को किस हद तक नुकसान पहुंचाती यह हम सब भली भांति जानते हैं, और इसीलिए लोग अपने चाहने वालों को नशीली चीजों से दूर रहने की हमेशा सलाह देते हैं। देश की सरकार भी कई तरह के प्रचार-प्रसार के जरिए लोगों को जागरूक करती है, और इन से बचने की सलाह देती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताएंगे, जो अपनी फिटनेस का राज सिगरेट और चाय को मानती है। इस अभिनेत्री का नाम है अंजू महेन्द्रू।

Third party image reference
अंजू महेन्द्रू ग्लैमर की दुनिया का काफी फेमस नाम है। साल 1966 में की फिल्म 'उसकी कहानी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अंजू महेन्द्रू ने अपने करियर मे 'संघर्ष', 'बंधन', 'दस्तक', 'गंगा की सौगंध', 'जान तेरे नाम', 'दिल की बाजी' जैसी कई बड़ी फिल्मों और कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। इनकी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती के लाखों फैंस हैं।

Third party image reference
फिल्मों के अलावा अंजू महेन्द्रू ने 'दो दिल बंधे एक डोरी से', 'कुछ तो लोग कहेंगे', 'कसौटी जिंदगी की' और 'रिश्तो का चक्रव्यूह' जैसे कई टीवी सीरियल में भी काम किया है। आज की युवा पीढ़ी अंजू महेन्द्रू को दादी सास या मां के तौर पर भालि-भांति जानती है।

Third party image reference
अंजू महेन्द्रू का जन्म 11 जनवरी 1946 में हुआ था। अब वे करीब 74 साल की हैं, लेकिन उन्हें देखकर लगता नहीं है कि वे इतनी उम्रदराज हैं। अंजू की स्मोकिंग के चर्चे पूरी इंडस्ट्री में हैं। अंजू ने अपनी फिटनेस का राज, स्मोकिंग को ही बताया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद ये बात कबूली थी, कि वे अगर दिन में 40 कप चाय पीती हैं, तो 40 बार स्मोक भी करती हैं।

Third party image reference
इन सब के अलावा बात अगर अंजू कि लव लाइफ की करे तो एक समय ऐसा था जब अंजू और बॉलीवुड स्टार राजेश खन्ना के लव अफेयर चर्चे बॉलीवुड कि गलियों मे खूब हुआ करते थे। करीब 7 साल तक लंबे रिलेशन के बाद दोनों का ब्रेक हो गया। राजेश से ब्रेकअप के बाद अंजू का नाम क्र‍िकेटर गैरी सोबर्स से जुड़ा। दोनों को सगाई भी हो गई थी, फिर भी बात शादी तक नहीं पहुंची। इसकी वजह अंजू महेन्द्रू के पेरेंट्स का इस रिलेशन से नाखुश होना बताई गई थी। अब अंजू की उम्र 74 साल हो चुकी है, फिर भी अंजू अभी कुवांरी हैं