google
हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री वैजयंती माला आज भी हर एक भारतीय सिनेमा प्रेमी के दिलो में बसी है। आज भी वह फिल्मों में अपने किरदार और गाने में बहेतरीन नृत्य के लिए जानी जाती है।

instagram
वैजयंती माला अक्सर किसी ना किसी कार्यक्रम में दिखाई देती हैं। इसके अलावा इस उम्र में भी वह डांस परफॉर्मेंस देती हैं। आपको बता की वैजयंती एक ट्रेंड भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। लंबे आरसे बाद हाल ही में वैजयंती माला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

instagram
वैजयंती माला इन दिनों दुबई में हैं और वो स्टेडियम में गोल्फ खेलती दिखाई दे रही हैं। खास बात यह है की 83 साल की वैजयंती ऐसे गोल्फ खेल रही हैं जैसे कोई प्रोफेशनल गोल्फर हों। उनका लुक भी कमाल का नजर आ रहा है।

instagram
उनकी तस्वीरो को उनकी एक प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर साझा किया हुआ है। वैजयंती की ये तस्वीरें उनके प्रशंसकों को बहुत ही पसंद आ रही हैं।

instagram
आपको बता दें कि मशहूर अभिनेत्री वैजयंती माला का जन्म चेन्नई के तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वैजयंती माला में अभिनय के गुण अपनी मां से आये।

instagram
वैजयंती माला ने न केवल दक्षिण फिल्मों बल्कि हिंदी सिनेमाजगत में भी बड़ी सफल फिल्में दी हैं। उन्होंने 'मधुमति', 'नया दौर', 'लीडर' , 'लड़की', 'नागिन' 'बहार', वड़कई', ज्वैल थीफ ', जीवितम', और संगम जैसी फिल्मो में अपने यादगार अभिनय से दर्शको के दिलो में अपनी जगह बनाई हैं। साल 1968 वैजयंती माला ने चमनलाल बाली से शादी कर के फिल्मों से दूरी बना ली थी