बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अक्षय कुमार बहुत व्यस्त रहते हैं, लेकिन फिर भी वह एक दिन फैमिली के लिए जरूर निकालते हैं। वह अपना पूरा संडे फैमिली के नाम ही करते हैं। उनके लिए उनका परिवार ही सब कुछ है। कुछ घंटे पहले उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बीवी के साथ ली गई एक पुरानी तस्वीर साझा की, जो काफी वायरल हो रही है।

Third party image reference
अक्षय ने जिस तस्वीर को साझा किया है, उसमे 2.0 फिल्म के विलेन के गेटउप में नजर आ रहे हैं। वह बेहद डरावने लग रहे हैं। वह अपनी बीवी ट्विंकल खन्ना को डराने की पूरी कोशिश करते दिखाई पड़ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए अक्षय ने लिखा- "शादीशुदा लाइफ का विजुअल प्रेजेंटेशन"।

Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दें खिलाड़ी कुमार ने साल 2001 में शादी की थी। ट्विंकल और अक्षय की जोड़ी काफी फेमस है। इस जोड़ी के 2 बच्चे भी हैं। अक्षय अपनी फैमिली के साथ अक्सर स्पॉट किए जाते हैं।

Third party image reference
हर साल 3 से 4 फिल्में देने वाले अक्षय कुमार इस साल भी काफी व्यस्त रहने वाले हैं। 2020 में भी उनकी कई बड़ी फिल्में एक के बाद एक रिलीज होगी। 'सिम्बा' और पृथ्वीराज चौहान उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्में हैं