ख़बरें अभी तक। इन दिनों प्याज की कीमते आसमान छू रही है। लोग लगातार प्याज की बढ़ती कीमतों से परेशान है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना की प्याज वाले झुमको की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।लेकिन खास बात तो यह है कि ट्विंकल को ये प्याज वाले झुमके किसी और ने नहीं बल्कि उनके पति अक्षय कुमार ने दिए है।
From one shoot to another:) I am glad I got the chance to wear my priceless gifts that were brought home from a shoot, before they started sprouting shoots themselves:) #OnionsAreAGirlsBestFriends
A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on Dec 20, 2019 at 9:55pm PST
दरअसल प्याज के बढ़ते दामों को लेकर उन्होंने हाल ही में तंज कसते हुए बिना प्याज से बनने वाली 5 रेस्पी शेयर की थी। इसके बाद ही अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को प्याज के ईयररिंग्स गिफ्ट किए थे।ट्विंकल खन्ना को प्याज के ईयररिंग्स इतने पसंद आए कि उन्होंने वो पहने और सोशल मीडिया तस्वीरें साझा कर ली। इसको शेयर करते वक्त उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। ट्विंकल खन्ना की इस प्याज वाली तस्वीर को लोग सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे है।