आज की पोस्ट में हम टीवी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक दीपिका सिंह के बारे में बात करेंगे. दीपिका सिंह ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल में काम किया है और सभी में इन्हें खूब सफलता मिली है. दीपिका को टीवी के कई रियलिटी शो में भी देखा जा चुका है.
जिस शो से की करियर की शुरुआत उसी के डायरेक्टर से कर ली शादी

instagram
दीपिका ने अपने करियर की शरूआत स्टार प्लस के टीवी सीरियल ‘दिया और बाती हम’ से की थी. यह शो साल 2011 में शुरू हुआ था और साल 2016 तक चला. इस दौरान इस शो के लिए दीपिका को कई अवॉर्ड भी मिले थे. इसी बीच साल 2014 में दीपिका ने ‘दिया और बाती हम’ के डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी कर ली. इसके बाद इनका एक बेटा भी हुआ.
अब अवॉर्ड शो में बिखेरे जलवे

instagram
हाल ही में दीपिका को दीपिका को ‘बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड’ में देखा गया था. इस दौरान दीपिका काफी खूबसूरत लग रही थीं जिसकी वजह से सभी की निगाहें दीपिका पर आकर ठहर गईं. दीपिका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
दीपिका का करियर

instagram
बता दें, दीपिका को ‘दिया और बाती हम’ के अलावा स्टार प्लस के ही डांस रियलिटी शो ‘नच बलिये’ में भी देखा जा चुका है. इसके साथ ही ये ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’ के 2 सीजन में भी नजर आ चुकी हैं. इनके अलावा पिछले साल दीपिका कलर्स टीवी के सीरियल ‘कवच...महाशिवरात्रि’ में भी नजर आईं थी. यह सीरियल दर्शकों को काफी पसंद आया था