देश में यहां एक ऐसा द्वीप है जो लगातार गायब होता जा रहा है. जी हां, पश्चिम बंगाल के सुंदरबन के घोरमारा द्वीप की जमीन 1970 से अबतक घटकर आधी रह गई है और यह तब द्वीप 8.51 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ था जो 2012 में 4.43 किलोमीटर तक सिमट गया. यहां द्वीप के लगातार छोटा होते जाने की वजह से यहां के रहवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. तो आखिर क्या है द्वीप के लगातार गायब होने की वजह.

(सभी फोटो- फर्स्टपोस्ट)Third party image reference
सुंदरबन, जहां घोरमारा द्वीप स्थित है, यह भारत और बांग्लादेश का साझा द्वीप है. यहां जिसका कुछ हिस्सा भारत तो कुछ बांग्लादेश में लगता है. यहीं दुनिया का सबसे बड़ा सदाबहार वन है और साथ ही ये जगह विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके शेरों, दुर्लभ किस्म की डॉल्फिनों और बेहद जहरीले सांपों के लिए भी जानी जाती है.

(सभी फोटो- फर्स्टपोस्ट)Third party image reference
यहां बंगाल की खाड़ी से 30 किलोमीटर उत्तर में स्थित घोरमारा द्वीप डेल्टा के उन कई द्वीपों में से है जो समुद्रस्तर के लगातार ऊपर आने के कारण डूबता जा रहा है और वैज्ञानिक प्रदूषण की वजह से हो रहे क्लाइमेट चेंज को इसका दोषी मानते हैं. इसपर उनका कहना है कि नदी और तटीय इलाक़ों का कटाव, बाढ़, चक्रवात और हरे-भरे जंगलों के विनाश के कारण समुद्र का जलस्तर इन्हीं कुछ दशकों में तेजी से बढ़ा है.यहा पास ही का एक द्वीप लोहाचारा पूरी तरह से डूब चुका है, जबकि एक पड़ोसी खासीमारा डूबने की कगार पर है.

(सभी फोटो- फर्स्टपोस्ट)Third party image reference
सुंदरबन में ही घोरमारा द्वीप के पास ही सागर द्वीप भी स्थित है. यहां 20वीं सदी में ये दोनों जुड़े हुए थे और फिर धीरे-धीरे अलग हुए लेकिन तब भी ये दूरी इतनी ही थी कि लोग तैरकर कुछ मिनटों में एक से दूसरी जगह पहुंच जाते. लेकिन अब एक अच्छे तैराक को भी सागर से घोरमारा जाने में 40 मिनट से ज्यादा वक्त लग जाता है. यहां दोनों द्वीपों के बीच इस दूरी की वजह घोरमारा का डूबता जाना है.

(सभी फोटो- फर्स्टपोस्ट)Third party image reference
कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में लंबे वक्त से समुद्र विज्ञान में शोध कर रही शोधकर्ता सुगाता हाजरा के अनुसार पिछले 30 सालों में घोरमारा द्वीप सिकुड़कर आधा रह गया है. यहां पर समुद्र का जलस्तर वैश्विक जलस्तर से ढाई सौ प्रतिशत ज्यादा है और दुनियाभर में तटीय इलाकों में समुद्र का स्तर 3.23 मिलीमीटर है तो इस द्वीप पर 8 मिलीमीटर है.

(सभी फोटो- फर्स्टपोस्ट)Third party image reference
चूंकि ये द्वीप लगातार पानी में डूबता जा रहा है तो यहां रहने वाले परिवार भी शरणार्थी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं और पश्चिम बंगाल के सरकारी आंकड़ों के अनुसार द्वीप पर रहने वाले ज्यादातर परिवारों की यही हालत है. यहां द्वीप पर रहने वाली 45 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही है और ऐसे में घरों के लगातार डूबने के कारण उनकी हालत और खराब होती जा रही है.

(सभी फोटो- फर्स्टपोस्ट)Third party image reference
घोरमारा में पहले 40 हजार की आबादी हुआ करती थी, जबकि 2001 में जनगणना में ये घटकर केवल 5 हजार रह गई और साल 2016 के आंकड़े कहते हैं कि अब इस द्वीप पर केवल 3 हजार लोग रहते हैं. यहां समुद्र का जलस्तर तेजी से बढ़ने की वजह से यहां के रहने वाले हर दिन सुनामी के हालातों में जीने को मजबूर हैं और यही वजह है कि वे केरल और चेन्नई जैसी जगहों पर पलायन कर रहे हैं.

(सभी फोटो- फर्स्टपोस्ट)Third party image reference
यहां द्वीप के पानी में डूबते जाने की वजह से आर्थिक, मानसिक परेशानियां तो हैं ही, साथ ही सामाजिक हालात भी कुछ खास अच्छे नहीं. घोरमारा के विवाह योग्य लड़कों को लड़कियां नहीं मिल रही हैं क्योंकि कोई भी एक डूबते हुए द्वीप और खत्म होते घर के लड़के को अपनी बेटी नहीं देना चाहता. यहां द्वीप के मूल निवासियों को राहत के लिए सरकारी और गैरसरकारी स्तर पर मुहिम चल रही है, हालांकि अब भी बड़े स्तर पर प्रयास की जरूरत है.