'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के इस सदस्य का हुआ निधन, रोक दी गई शूटिंग
टेलीविजन के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैन्स के लिए बुरी खबर है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (इंस्टाग्राम)
दरअसल तारक मेहता सीरियल को दर्शक बेहद पसंद करते है और इस सीरियल के हर सदस्य से प्यार करते हैं. दर्शकों के लिए बुरी खबर यह है कि इस सीरियल से जुड़े एक सदस्य का निधन हो गया है, जो पिछले 12 साल से इस सीरियल पर काम करते थे. सेट पर गम का माहौल है और इसलिए एक दिन के लिए शूटिंग रोक कर दी गई है.
मेकअप आर्टिस्ट आनंद परमार (इंस्टाग्राम)
शो में मिसेज हाथी का किरदार निभाने वाली अंबिका रंजनकर ने सोशल मीडिया पर बताया कि शो में सभी कलाकारों का मेकअप करने वाले मेकअप आर्टिस्ट आनंद परमार का रविवार सुबह निधन हो गया. वो पिछले 10 सालों से बीमार थे लेकिन फिर भी वो लगातार सेट पर आकर काम किया करते थे. आनंद की अचानक मौत की खबर से शो से जुड़ा हर शख्स हैरान रह गया। इसके बाद रविवार को होने वाली शूटिंग को एक दिन लिए रद्द कर दिया गया

