महिला ने रात में देखा बुरा सपना, सुबह उठी तो घट चुकी थी ये भयानक घटना
कभी-कभी सोते समय हमें लगता है कि हम कोई सपना देख रहे हैं, लेकिन सुबह जब उठो तो वो सपना हकीकत बन चुका होता है। ऐसा ही कुछ हुआ है अमेरिका में रहने वाली यहां एक महिला के साथ, जिसकी हैरान करने वाली कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
जेना इवांस- फोटो : Facebook/Jenna EvansThird party image reference
दरअसल, कैलिफोर्निया की रहने वाली जेना इवांस ने रात में सोते समय सपना देखा कि वह और उसका मंगेतर यहां एक तेज गति से चल रही ट्रेन में सफर कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान कुछ बुरे लोगों ने उसकी सगाई की अंगूठी, जो हीरे की थी, छीनने की कोशिश की, मगर उसने अंगूठी को बचाने के लिए उसे निगल लिया।
जेना इवांस- फोटो : Facebook/Jenna EvansThird party image reference
सुबह 29 वर्षीय इवांस जब सोकर उठीं तो वो यह देख कर चौंक गईं कि उनकी ऊंगली में वो सगाई वाली अंगूठी नहीं थी। इसके बाद इवांस ने अपने मंगेतर को उठाया और उसे सपने वाली सारी बात बताई। फिर वे दोनों तुरंत अस्पताल पहुंचे।
जेना इवांस की सगाई की अंगूठी- फोटो : Facebook/Jenna EvansThird party image reference
जब अस्पताल में डॉक्टरों ने इवांस का एक्स-रे किया तो उनके पेट में 2.4 कैरेट की हीरे की अंगूठी होने की पुष्टि हुई और फिर इसके बाद इवांस के पेट से अंगूठी निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन उससे पहले उनसे मृत्यु होने से संबंधित एक फॉर्म पर साइन कराया गया।
जेना इवांस की सगाई की अंगूठी- फोटो : Facebook/Jenna EvansThird party image reference
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इवांस ने बताया कि उस समय मैं खूब रोई, क्योंकि अगर मैं मर जाती तो लोग मुझे पागल समझते। हालांकि उनके पेट से वो अंगूठी सफलतापूर्वक निकाल ली गई और अब इवांस का कहना है कि वो जल्द ही अपने मंगेतर बॉबी हॉवेल से शादी करेंगी।




