पत्नी को स्विट्जरलैंड की जगह दार्जिलिंग ले जाना पड़ा महंगा, आई तलाक की नौबत

हनीमून पर स्विट्जरलैंड की जगह दार्जिलिंग ले जाना पति को महंगा पड़ गया। जब वह दार्जिलिंग पहुंचे तो पत्नी ने हंगामा कर दिया। काफी देर समझाने के बाद भी पत्नी नहीं मानी। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार ये गाजियाबाद में लोहे के कारोबारी हैं। जब इनकी शादी हुई तो पत्नी ने हनीमून पर स्विट्जरलैंड जाने की इच्छा जताई। मगर पति ने पहले से ही दार्जिलिंग के लिए टिकट बुक करवाई हुई थी। पति का आरोप यह है कि पत्नी को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी। उसके बाद हंगामा इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच दूरियां आने लगीं।
Third party image reference
पत्नी ने करीब एक साल पहले एटा की कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज कराया था। इससे परेशान होकर पति ने 4 महीने पहले कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी डाल दी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी। कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के एक प्रतिष्ठित लोहा कारोबारी की शादी 10 नवंबर 2016 को एटा में रहने वाले संपन्न परिवार की लड़की से हुई थी और शादी के बाद पत्नी ने हनीमून पर जाने के लिए स्विट्जरलैंड जाने की इच्छा जताई, लेकिन पति ने पहले से ही दार्जिलिंग के टिकट बुक करा रखे थे।
Third party image reference
फिर पति ने बताया कि काफी समझाने के बाद वह उसे किसी तरह दार्जिलिंग ले गया। इस पर पति का कहना हैं, पत्नी ने कहा था कि अगर स्विट्जरलैंड जाते तो वहां पहुंचकर साड़ी में चांदनी पिक्चर के सीन की तरह फोटो सूट कराती, लेकिन मेरा सपना पूरा नहीं हुआ। यहां पत्नी का कहना की इस सपने को मैं शादी होने के पहले से देखा करती थी कि शादी के बाद स्विट्जरलैंड जाऊंगी। मैं वहां पर सफेद साड़ी में फोटो खिंचवाना चाहती थी।
Third party image reference
पति ने बताया कि बहुत समझाने के बाद भी वह स्विट्जरलैंड जाने की बात पर ही अड़ी रही। बाद में जब पति ने स्विट्जरलैंड चलने की बात कही तो पत्नी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि तुम्हारे साथ जीवन चलाना संभव नहीं हैं। तुम मेरे लायक नहीं हो, जब तुम मेरी इतनी इच्छा पूरी नहीं कर सकते तो मेरे लिए और क्या करोगे। शादी के 4 महीने बाद ही वह अपने मायके चली गई। पति ने बुलाने की कोशिश की तो उसने साथ आने से मना कर दिया। पति ने बताया कि उसने करीब एक साल पहले एटा की कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज कराया है।


