Third party image reference
गुजरात के सूरत से एक अजीब मामला सामने आया है, जहाँ आर्थिक तंगी के कारण एक बिहारी युवक अपनी किडनी बेचने के लिए डॉक्टर के पास गया। घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, युवक ने ट्रॉमा सेंटर में ऑन-ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर साहब से कहा, मुझे किडनी बेचना है। क्या यहां कोई खरीदार हैं? यह सुनकर डॉक्टर हैरान रह गए।

Third party image reference
जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय युवक बिहार के आरा जिले के बेल्लाउर का निवासी है। उनका नाम वीरेंद्र सिंह है। वह एक रंगाई मिल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है। उसे 9000 रुपये का वेतन मिलता है, जिससे उसके परिवार के भरण-पोषण में कठिनाई हो रही है। वीरेंद्र सिंह कहते हैं कि परिवार बिहार में है। ऐसे में हमें घर में पैसा भेजना है और उसके पास पैसे नहीं है। यही कारण है कि उसने परिवार के भरण-पोषण के लिए किडनी बेचने का फैसला किया।

Third party image reference
दैनिक भास्कर के मुताबिक, वीरेंद्र सिंह ने डॉक्टर से कहा कि वह पांडेसरा में 13 साल से रह रहा है और सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। मासिक वेतन 9000 रुपये है। बिहार में, माता-पिता, पत्नी और दो बेटियों के भरण-पोषण के लिए हर महीने 5000 रुपये भेजता हूँ। 4000 मैं अपने खर्च के लिये रखता हूं। सुना था कि किडनी बेचने से पैसा मिल सकता है। इसलिए, मेरे दिमाग में अचानक विचार आया और डॉक्टर के केबिन में आ गया। यह सब देखकर वहाँ मौजूद लोगों की आंखे भर आईं। कहा जा रहा है कि डॉक्टर के समझाने के बाद युवक ने अपना इरादा बदल दिया