एक्टर सलमान खान और फैन्स के बीच नोकझोंक तो चलती रहती हैं. हाल ही में भी सलमान खान जब गोवा एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे तो उनका एक फैन सेल्फी लेने के लिए आगे-आगे चल रहा था, लेकिन तभी भाईजान ने उस फैन का मोबाइल छीन लिया और वहां से आगे बढ़ गए. इस दौरान सलमान खान का गुस्सा देखकर हर कोई हैरान रह गया.

गूगल

फैन का फोन छीनना सलमान खान को पड़ा भारी

सलमान कहा कि ऐसा व्यवहार देख लोगों में काफी गुस्सा है और अब तो सेल्फी ले रहे इस फैन का फोन छीनना सलमान खान को महंगा पड़ गया. अब नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया ने गोवा के सीएम प्रमोद सावंत से सलमान खान की गोवा में एंट्री बैन करने की तब तक मांग की है, जब तक सलमान खान सावर्जनिक तौर पर माफी नहीं मांग लेते.

गूगल

गोवा में एंट्री पर की बैन की मांग

नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट अहराज मुल्ला ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को पत्र लिखा. उन्होंने कहा कि 'मैं ये निवेदन करता हूं कि आपकी अथॉरिटी कृपया इस मामले को गंभीरता से देखें. एक्टर से माफी की मांग करें क्योंकि ये सावर्जनिक रूप से फैन का अपमान है. इस तरह के खराब रिकॉर्ड वाले हिंसक एक्टर को गोवा में आने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए'.