मंडप में दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, जिसे देखकर दुल्हन ने किया कुछ ऐसा कि...
उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में हो रही एक शादी में लड़की की किस्मत अच्छी थी, जो उसकी शादी के ही दिन दूल्हे और उसके घरवालों की गंदी आदत का पता चल गया। इसके बाद, लड़की ने सोचा कि अगर वह आज शादी करती है, तो उसे जीवन भर ऐसे लोगों का सामना करना पड़ेगा। फिर क्या था? न केवल लड़की ने अपनी शादी रोक दी, बल्कि उसने दूल्हे और उसके पिता को जेल भेज दिया।
Third party image reference
दरअसल, बिहार के नालंदा जिले में पुलिस के पद पर तैनात उदय रजक नाम के व्यक्ति की शादी अकबरपुर की रहने वाली अनुषा से तय हुई थी। फिर उदय बारात लेकर अकबरपुर आया। इस दौरान दूल्हा उदय और उसके साथ आए बाराती दारू पी रहे थे और गाली गलौच कर रहे थे। डीजे के धुन पर नाचने को लेकर लड़का और लड़की पक्ष में झगड़ा भी हुआ। इस लड़ाई में, दूल्हे के पिता राजकिशोर सहित उसके मामा और नाना घायल हो गए। इसके बाद, किसी तरह मामला शांत हुआ और दूल्हा-दुल्हन को जयमाल के कार्यक्रम के लिए मंच पर ले जाया गया।
Third party image reference
यहाँ मंच पर भी, दूल्हे और उसके साथ आए बारातियों के पैर डगमगा रहे थे। दूल्हे के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। इस दृश्य को देखकर, दुल्हन अनुषा ने सोचा कि अगर मैं आज चुप रही और कुछ नहीं किया, तो मुझे जीवन भर पछतावा होगा। ऐसे व्यक्ति से शादी करने से बेहतर है कि मैं जिंदगी भर कुंवारी ही रह जाऊं। बस फिर क्या था अनुषा ने बिना किसी को बताए धीरे से पुलिस को फोन किया और उसे सारी जानकारी दी। वहीं, दुल्हन ने कहा कि जब पुलिसवाले ही शराब पीने के आदी हैं, तो वे लोगों को ऐसा करने से कैसे रोकेंगे। इसके कुछ समय बाद, पुलिस मौके पर आई और दूल्हे उदय और उसके पिता राजकिशोर को उठाकर जेल ले गई।
Third party image reference
दूसरी ओर, जेल जाने के बाद, जब दूल्हे का नशा उतर गया, तो उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने पुलिस से माफी मांगी। उसने कहा कि मुझसे गलती हो गई, जाने दो। लेकिन पुलिस ने उसकी बात नहीं मानी। आज अनुषा की बुद्धिमत्ता ने उसकी जिंदगी बर्बाद होने से बचा ली। अगर वह सही समय पर कोई फैसला नहीं लेती है, तो शायद उसे आगे भी कई यातनाओं का सामना करना पड़ता। इसलिए जब भी आप अपनी बेटी की शादी करें, तो लड़के की पृष्ठभूमि अच्छी तरह से जांच लें


