बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी जबरदस्त आवाज के लिए पहचानी जाती हैं. अभी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जितने भी गाने के रीमेक बन रहे हैं, उन सभी गानों में नेहा अपनी आवाज दे रही हैं. नेहा कक्कड़ भारत के क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं. कुछ साल पहले की बात है एक फ्लाइट के दौरान विराट कोहली और नेहा कक्कड़ एक दूसरे से टकरा गए थे. नेहा अपनी सीट पर बैठी थीं और विराट अपना बैग ऊपर शेल्फ में रख रहे थे.

Third party image reference
इसके बाद विराट ने उनसे कुछ ऐसा कहा कि नेहा कक्कड़ भी हैरान रह गईं और उन्हें समझ नहीं आया कि वो क्या जवाब दें.

Third party image reference
नेहा ने बाद में विराट से इस मुलाकात के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा भी था. नेहा ने लिखा- मैं खिड़की से बाहर की तरफ देख रही थी, मुड़ी तो देखामेरे सामने विराट कोहली खड़े हैं. वह अपना बैग केबिन के बॉक्स में रख रहे थे. मुझे देखते ही उन्होंने कहा- मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं मिस कक्कड़.. नेहा का विराट के मुंह से अपने बारे में ऐसा सुनना किसी सरप्राइज से कम नहीं था. उन्हें उस समय ये समझ में नहीं आया कि वो विराट के इस बात पर किस तरह से रिएक्ट करें.
नेहा ने आगे लिखा- विराट ने उनसे कहा कि उन्हें मेरे गाने बहुत पसंद आते है. जब मैंने उनसे पूछा कौन सा गाना बहुत ज्यादा पसंद हैं तो उन्होंने कहा- पंजाबी गाना प्यार ते जगुआर. इसके बाद नेहा ने विराट से कहा कि मैं भी आपकी बहुत बड़ी फैन हूं और आप जिस तरह देश का नाम रौशन करते हैं हमें इस पर नाज है. आपको बता दें, नेहा इन दिनों हिमांश कोहली से ब्रेकअप को लेकर चर्चा का विषय बनी हुयी हैं. हिमांश से रिश्ता टूटने के बाद नेहा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं. कुछ दिनों पहले नेहा ने सोशल मीडिया पर अपने ब्रेकअप और दिल टूटने की बातें फैंस के साथ शेयर की थीं.

Third party image reference
नेहा ने अपने करियर की शुरवात काफी पहले टीवी के एक शो से की थी लेकिन उस शो को नेहा जीत नहीं पाई थी, वो कहते है न मेहनत करने वालो की कभी हार नहीं, उसके बाद इन्होने खूब मेहनत की और वो आज इंड्रस्टी के एक बेहतरीन सिंगर बन चुकी है, इस बात को सब जानते है की नेहा खुद से एक साल छोटे बॉलीवुड अभिनेता हिमांश कोहली जिनके इस वक़्त उम्र 29 साल है डेट कर रहीं थी.
लेकिन कुछ परेशानियों की वजह से नेहा का अपने प्रेमी से ब्रेकअप हो चूका है, हिमांश-नेहा दोनों ने ही एक-दूसरे को अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर से अनफॉलो कर दिया, इसके बाद हर कोई बस ये जानना चाहता है की आखिर दोनों के बिच ऐसा क्या हो गया जो बात ब्रेकअप तक पहुंच गई, दोनों के रिश्ते को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ था