इस कारण धर्मेंद्र से माफ़ी मांगनी पड़ी थी अमजद खान को, दिलचस्प है फिल्म शोले का ये किस्सा
फिल्म शोले में गब्बर सिंह के किरदार के लिए निर्माता और निर्देशक रमेश सिप्पी ने अमजद खान को साइन किया था। लेकिन शूटिंग के दौरान अमजद खान की परफॉर्मेंस अच्छी नहीं होने की वजह से कई लोग नाराज थे। अमजद खान की आवाज भी बहुत पतली थी। और फिल्म के ज्यादातर लोग चाहते थे कि डाकुओं के सरदार गब्बर सिंह की आवाज रोबदार होनी चाहिए।
Third party image reference
इस वजह से अमजद खान को फिल्म से बाहर निकाले जाने वाला था। लेकिन फिल्म के कहानीकार सलीम जावेद ने अमजद खान को थोड़ा समय देना चाहा।
Third party image reference
अमजद खान के कुछ सींस को छोड़कर बाकी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई। शोले फिल्म के कैमरामैन की सलाह पर अमजद खान 14 दिनों तक खुद को गब्बर सिंह के किरदार में डालते रहे।
Third party image reference
जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो अमजद खान का आत्मविश्वास दोगुना हो गया। और शूटिंग के दौरान फिल्म के आखिरी सीन में हेमा मालिनी को बंधे हुए वीरू के लिए नाचने पर मजबूर किया जाता है। ऐसे में गब्बर सिंह को बसंती का हाथ पकड़कर डराना होता है। ताकि वह वीरू की जिंदगी बचाने के लिए कांच के टुकड़ों पर डांस करें।
Third party image reference
इस सीन में अहमद खान का जोश इतना बढ़ गया कि उन्होंने हेमा मालिनी के हाथ को इतने जोर से पकड़ा कि हेमामालिनी की नाजुक बाहों और कंधों में बहुत दिनों तक दर्द हुआ था।
Third party image reference
जब धर्मेंद्र को यह पता चला तो अमजद खान से नाराज रहने लगे। बाद में अमजद खान ने धर्मेंद्र से माफी भी मांग ली। लेकिन धर्मेंद्र का गुस्सा कम नहीं हुआ।
Third party image reference
जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग होती गई वैसे-वैसे अमजद खान के कई दोस्त भी बन गए। और फिल्म शोले से शुरू हुई अमिताभ बच्चन और अमजद खान की दोस्ती मिसाल बन गई।






