जिले के वेदारान्यम में अपने बेटे की प्रेमिका के गले में जबरन मंगलसूत्र बांध कर उसका बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने ४२ वर्षीय एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। वेदारान्यम ऑल महिला पुलिस ने आरोपी की सहायता करने वाले एक दंपती को भी पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि वेदारान्यम के सेमबोडै निवासी आरोपी नित्यानंदम गार्मेेंट की दुकान चलाता है। महिला और नित्यानंदम का एन. मुकेश कन्नन (२०) नामक बेटा आईटीआई में एक साथ पढ़ते थे और दोनों को प्रेम हो गया।Image result for बेटे की प्रेमिका देख डोला बाप का ईमान, बांधा जबरन मंगलसूत्र और पूरे किये अरमान"

जब नित्यानंदम को दोनों के प्रेम के बारे में पता चला तो उसने दोनों को अलग करने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक उसने महिला को कॉल कर शादी की बात करने के लिए सेमबोडै बुलाया। उसकी बातों में आकर कुछ दिन पहले महिला उसके घर गई।

 जिसके बाद आरोपी ने महिला का मोबाइल फोन छीना और मंगलसूत्र पहनाते हुए उसका बलात्कार किया। इतना ही नहीं बल्कि घर में लॉक कर महिला को प्रताडि़त भी किया।


उसके बाद आरोपी महिला को अपने शक्तिवेल नामक दोस्त के अवरीकाडु में स्थित आवास पर लेकर गया और वहां बंद कर दिया। इसी बीच कन्नन को घटना का पता चला तो वे मंगलवार को अपने पिता के दोस्त के घर पहुंचा और महिला को सुरक्षित बचा कर पुलिस मे अपने पिता के खिलाफ शिकायत की।

शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया