महिला ने हवाई जहाज के अंदर कर दी ऐसी हरकत, जिसे देखकर यात्रियों के दिल की धड़कन बढ़ गई
Third party image reference
हवाई जहाज के अंदर यात्रियों की अजीब हरकतें अक्सर सुर्खियां बनती हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब कारनामा चीन की एक महिला ने किया, जिसके बाद विमान में बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
Third party image reference
यह घटना 23 सितंबर की है। दरअसल, महिला चीन के वुहान शहर से लेन्जहोउ शहर के लिए जा रही एक जियामेन एयरलाइंस के विमान में सवार थी, लेकिन कुछ ही समय बाद उसे घबराहट होने लगी, जिसके बाद उसने 'ताज़ी हवा' पाने के लिए विमान का आपातकालीन गेट खोल दिया। इस दौरान महिला के पास बैठे एक यात्री ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नही मानी और दरवाजा खोल दिया।
Third party image reference
जैसे ही महिला ने ऐसा किया, विमान में मौजूद अन्य यात्री घबरा गए और उन्होंने तुरंत केबिन क्रू को सूचित किया। केबिन क्रू ने तब पुलिस को अलर्ट किया। 'द सन' के अनुसार, विमान से उतारने के बाद महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के करीब एक घंटे बाद विमान ने उड़ान भरी। फिलहाल, महिला के खिलाफ एयरलाइंस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यह माना जाता है कि इस तरह की हरकत के लिए महिला पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगाया जा सकता है


