करीना कपूर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गुड न्यूज़ के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ हैं।
नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गुड न्यूज़ के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ हैं। फिल्म को करण जौहर ( धर्मा प्रॉडक्शन ) ने प्रड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। यह फिल्म 27 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करीना से दूसरे बेबी की प्लानिंग को लेकर पूछा तो करीना ने कहा, मैं एक ही बच्चे से खुश हूं। भगवान की हम पर बहुत कृपा है और हम इससे खुश हैं। फिलहाल हमारा इस फैमिली को एक्सटेंड करने का कोई प्लान नहीं है। हम हमारे काम में बिजी हैं। हमें फैमिली और काम में बैलेंस करना होता है।
इसके बाद करीना से पूछा गया कि काम को लेकर सैफ से आपकी क्या बातचीत होती है, करीना बताती हैं, 'रही बात हमारे वर्क लाइफ की तो मुझे आज तक सैफ ने कभी नहीं पूछा कि तुम कौन सी फिल्म कर रही हो क्योंकि वह कभी पूछते नहीं हैं, मैं कभी बताती नहीं हूं। सैफ ने सोचा होगा कि करण जौहर की फिल्म है तो बेबो तो होगी ही उनकी फिल्म में, इसमें पूछने वाली क्या बात है। सैफ सिर्फ इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि मैं घर कब पहुंच रही हूं। सैफ चाहते हैं कि तैमूर के साथ मैं अच्छा समय व्यतीत करूं। सैफ कहते हैं कि आपको काम करना है, काम करना जरूरी भी है