महाभारत में धर्मराज युधिष्ठिर के पत्नी द्रौपदी को जुए में दुर्योधन से हारने की बात तो सुनी होगी। मगर यहां एक कलयुगी पति ने महज बाइक के लिए पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया और हार गया। इसके बाद उसने जीतने वाले को पत्नी को सौंप भी दिया।

पत्नी को जुए पर हारा पति (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)Third party image reference
यहां पति के इस दुस्साहस पर महिला ने हंगामा कर दिया और किसी तरह छूटकर मायके पहुंच गई। लेकिन बाद में मायके से बाइक मिलने के भरोसे पर पति ने उसे घर में रख तो लिया, मगर वादा पूरा न होने पर उसे घर से निकाल दिया।
थाना पसगवां के गांव शंकरपुर में रहने वाले प्रकाश ने बेटी की शादी दो साल पहले कंधरापुर के विपिन के साथ की थी। यहां दहेज में बाइक न मिलने से पति नाराज था और इस इच्छा को पूरा करने के लिए कुछ दिन पहले पति ने अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया और हार गया। फिर पत्नी को विपिन ने जुए में जीते हुए व्यक्ति के साथ जाने को कहा। बरखेड़ा का यह व्यक्ति महिला को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगा।
जब महिला ने हंगामा किया तो उसका हाथ छोड़ा। इसके बाद वह मायके पहुंची और पिता को पूरी बात बताई। यहां पिता ने ससुराल वालों से बेटी को रखने की खुशामद की और फिर बाइक मिलने की शर्त पर ससुराल वालों ने उसे घर में रख लिया। यहां जब पिता बाइक नहीं दे पाया तो पति ने उसे पीटा और एक दिन पहले घर से निकाल दिया। महिला गर्भवती है, परेशान हाल में मंगलवार को वह तहसील में एसडीएम से शिकायत करने पहुंची।