भारत पूरी दुनिया में अपनी संस्कृति और परम्परा की वजह से ही जाना जाता है। लेकिन पिछले कुछ दशकों में यहाँ पर पक्षिमी कारण तेजी से फैला है। अब हर व्यक्ति के ऊपर पक्षिम की लाइफ स्टाइल सर चढ़ रही है। लोग उसी की तरह जीना चाहते हैं बनना चाहते हैं। यह बात सही है कि इंसान को काफी प्रगितिशील सोच का होना चाहिए, लेकिन उसके साथ-साथ अपने देश की परम्परा का भी पालन करना चाहिए। couple romancing in metro.
भारत में पिछले कुछ सालों से हॉलीवुड फिल्मों का काफी क्रेज बढ़ा है। अब हॉलीवुड में सबकुछ खुला-खुला दिखाई देता है। वहाँ प्यार जताने के लिए किस करना एक आम बात है। वहाँ के समाज में इसे खुले तौर पर स्वीकार किया जाता है, लेकिन हमारे समाज में यह खुले तौर पर स्वीकार नहीं किया जाता है। अपने यहाँ इन चीजों को छुपकर करने की परम्परा है। लेकिन कुछ लोग इसे अपनी आजादी पर हनन मानते हैं।
शर्म से झुक जाती है गर्दन:

आये दिन बड़े-बड़े शहरों खासतौर पर मेट्रो शहरों में ऐसी घटनाएँ देखने को मिलती हैं, जिसे देखने के बाद लोग शर्म से अपनी गर्दन झुका लेते हैं। आये दिन ऐसी घटनाएँ देखी ही जाती है, जो झट से वायरल हो जाती हैं। दिल्ली मेट्रो में कितनी सुरक्षा होती है, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। दिल्ली मेट्रो में पाँव रखने की भी जरुरत नहीं होती है, ऐसे में उसमें कुछ लोग अश्लील हरकत करने से भी बाज नहीं आते हैं।
कुछ दिनों पहले दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो पर अश्लील मूवी चलने से बवाल मच गया था। इस तरह की घटना एक सार्वजनिक स्थान पर कैसे घट गयी, यह सोचने वाली बात थी। अब दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो आजकल तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने शर्म से अपनी गर्दन झुका ली। अब सोचिये जहाँ यह नजारा लाइव चल रहा होगा, वहाँ के लोगों की क्या हालत रही होगी।