नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका आज ही एक दिल दहला देने वाली पोस्ट में। आजकल दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही हैं। देश में दिन ब दिन गुन्हेगारी बड़ रही हैं। आज हम आपको मुंबई की एक सत्य घटना बताने वाले है।आज की वारदात मुंबई के भांडुप इलाके की हैं। जहा एक लड़की की हत्या उन्हीं के पिताजी ने की हैं।

Third party image reference
एक पिता ने अपनी बेटी की निर्मम हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि उसकी बेटी ने अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने की इच्छा जताई थी। उसने अपनी बेटी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस ने आरोपित अरविंद तिवारी को 22 वर्षीय बेटी प्रिंसी की निर्मम हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
इस तरह हुई पूरी वारदात:
आरोपित अरविंद को अपनी बेटी की अपनी पसंद से शादी करने की बात बिलकुल पसंद नहीं आयी। आरोपि खुद अपनी बेटी की हत्या कर शरीर के आधे अंग को ठिकाने लगाने की फिराक में था। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की लगभग 6 महीने पहले यूपी के जौनपुर से शहर आई थी और भांडुप में जॉब कर रही थी। जहाँ उसे मुस्लिम समाज के एक सहकर्मी से प्यार हो गया और वह उससे शादी करना चाहती थी। यही बात उनके पिता को यह मंजूर नहीं थी।
आरोपि पिता ने अपनी बेटी प्रिंसी के शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए रविवार (दिसंबर 8, 2019) सुबह साढ़े पाँच बजे के करीब लाश का आधा हिस्सा बैग में भर कर आटो- रिक्शे से टिटवाला स्टेशन आया। वहाँ से उसने कल्याण रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन ली। कल्याण रेलवे स्टेशन आने के बाद उसने भिवंडी जाने के लिए दोबारा से रिक्शा लिया। भिवंडी से आटो-रिक्शा में जाते समय चालक ने उससे पूछ लिया कि बैग में क्या है, क्योंकि उसके बैग से बदबू आने लगी थी, इसके बाद आरोपित बाग घबराकर बैग ऑटो-रिक्शा में ही छोड़कर वहा से निकल गया।
ऑटो चालक को शक हुआ और उसने अन्य ऑटो ड्राइवर के साथ ही स्थानीय महात्मा फुले पुलिस स्टेशन को सूचित किया। पुलिस टीम ने पाया कि आरोपित कल्याण रेलवे स्टेशन से आया था। सीसीटीवी फुटेज में आगे पुलिस ने पाया कि उसने कल्याण रेलवे स्टेशन आने के लिए टिटवाला से एक ट्रेन ली थी।
इसके बाद पुलिस तिवारी के घर गई। वहाँ पुलिस ने उससे उसकी बेटी के बारे में पूछा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरूआत में तो उसने बात को घुमाने की कोशिश की, लेकिन फिर बाद में उसने कबूला कि उसने अपनी बेटी की हत्या की है। क्राइम ब्रांच ने आरोपित को स्थानीय पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है जो उसे रिमांड के लिए अदालत में पेश करेगा