ब्राजील की रियो में यहां एक गैंगस्टर ने जेल से भागने के लिए अपनी बेटी का रूप रख लिया, लेकिन वह भाग नहीं सका और पकड़ा गया। 41 साल का क्लोविनो दा सिल्वा फिलहाल रियो की जेल में बंद है। 

क्लोविनो दा सिल्वा।Third party image reference
सिल्वा की 19 साल की बेटी उससे मिलने जेल आई थी। यहां इस दौरान उसने सिलिकन गर्ल मास्क पहन लिया और विग भी लगा ली। यहां वह बेटी को जेल में छोड़कर फरार होने वाला था। तभी पकड़ा गया। 
लड़की बनने पहना यह सब
इसपर जेल के सेक्रेटरी का कहना है कि सिल्वा ने टी-शर्ट पहनी, लंबे बाल लगाए, टाइट जींस, सफेद सैंडल्स पहने, कोट और चश्मा भी लगाया और सिल्वा पूरी तरह से लड़की की तरह दिख रहा था। जब वह जेल से बाहर निकला तो मर्दों की तरह चल रहा था। चाल पहचानने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया