फिल्मो में हमने स्मगलिंग के कई तरह के नज़ारें देखे होंगे। लेकिन केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर यहां सोने की स्मगलिंग का तरीका देखकर कस्टम अधिकारी हैरान हो गए। एक शख्स ने विग के अंदर एक किलो सोना छुपाकर रखा था। यहां पुलिस ने बताया कि मलप्पुरम का रहने वाल नौशाद जब एयरपोर्ट पर उतरा तो उसके बालों की स्टाइल देखकर कस्टम अधिकारियों को शक हुआ।

Photo - Social MediaThird party image reference
इसके बाद यहां कस्टम अधिकारियों ने उस नौशाद नाम के नौनवान की जांच में उसके विग से एक किलो सोना पुलिस और कस्टम अधिकारियों को मिला। उसके बाद नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कस्टम अधिकारियों ने पहले भी शरीर के अंगों में छिपे सोने को पैरों से लेकर मलाशय तक अलग-अलग पकड़ा है और इतना ही नहीं, यह अक्सर अधिकारियों के बीच चर्चा के दौरान सामने आता है कि संभवत: अभी तक उन्होंने केवल सिर में सोने की तस्करी को नहीं पकड़ा था। अब इस तस्कर के पकडे जाने पर शरीर का यह अंग भी प्रयोग में हो गया।

Photo - Social MediaThird party image reference
सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों को संदेह है कि पकड़ा गया युवक ऐसी तस्करी में माहिर है इससे पहले भी वह ऐसा कर चुका है। अधिकारी पता लगा रहें है कि आखिर वह सोना लेकर किसे पहुंचाता था।
कंपाउंड फॉर्म में सोने की स्मगलिंग ट्रेस करने के लिए पुलिस हमेशा तैयार रहती है और यह कोई नई बात नहीं है क्योंकि केरल राज्य में लगभग सभी हवाई अड्डों के माध्यम से कथित तौर पर यहां एक से अधिक बार सोने की स्मगलिंग कोशिश की जा चुकी है।