जब पति पत्‍नी के रि‍श्‍तों में दूरी आने लगती है तो उनका साथ रहना मुश्किल हो जाता है। आपने अक्सर कई शादीशुदा जोड़ों को आपसी मनमुटाव के चलते या घरेलू परेशानियों की वजह से तलाक लेते देखा होगा। लेकिन यहां सऊदी अरब से एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अपने पति को तलाक सिर्फ इसलिए दे दिया क्‍योंकि वह लम्बाई में उससे छोटा था।

Photo - Social MediaThird party image reference
इस महिला ने अदालत में कहा कि उसका पति कद में मुझसे छोटा हैं। इस वजह से मेरा काफी मजाक उड़ाया जाता था जो कि उसे पसंद नहीं आता। उसने बताया कि अपने पति के कद की वजह उसे हर जगह शर्मिंदगी उठानी पड़ती थी और यह काफी तकलीफ देता था।
शादी ही क्‍यों की
यह खबर सऊदी अरब सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो गई है और इसपर लोगों ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। कुछ का कहना है कि अगर पति की लम्‍बाई कम थी तो शादी ही क्‍यों की, उसे शादी नहीं करनी चाहिए थी। यहां पर कुछ ने तो पूरी तरह पत्‍नी को ही दोषी बना दिया। लोगों का तो यहां तक कहना है कि पति को अब पत्‍नी पर केस ठोक देना चाहिए।

Photo - Social MediaThird party image reference
लंबे पुरुष महिलाओं की पहली पसंद
यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस के एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि औरतों को ज्‍यादतर लंबे मर्द ही पसंद आते हैं और वह उनके साथ ही रहना पसंद करती हैं और इसके अलावा यह भी देखने में आया है कि महिलाएं लंबे पुरुषों के साथ खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं। एक रिसर्च के डेटा के अनुसार करीब आधी फीसदी महिलाएं अपने से लंबे मर्दों को डेट करना चाहती हैं।