जिस सरकारी स्कूल में पढ़कर बनी हीरोइन अब उसी स्कूल में पहुंची गरीब बच्चों से मुलाकात करने

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे मौजूद है जिन्होंने अपना बचपन एक आम इंसान की तरह गुजारा। किसी फिल्मी घराने से ताल्लुक ना होने के बावजूद भी कई कलाकार अपने मेहनत के दम पर आज बड़े स्टार बन चुके हैं। साउथ की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक नित्या मेनन आज जाना पहचाना नाम बन चुकी है। दूसरे सितारों की तरह उन्होंने अच्छे प्राइवेट स्कूल में नहीं बल्कि साधारण सरकारी स्कूल में पढ़कर आज एक स्टार बनी है।
Third party image reference
हालांकि स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद नित्या मेनन ने सिनेमैटोग्राफी को लेकर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी। आज एक एक्ट्रेस बनने के बाद भी नित्या मेनन प्राथमिक पढ़ाई के लिए सरकारी स्कूलों को ज्यादा महत्व देती है। जिस स्कूल में उन्होंने अपने पढ़ाई की शुरुआत की थी अब हाल ही में वह उसी स्कूल में पढ़ रहे गरीब बच्चों से मुलाकात करने पहुंची थी।
Third party image reference
उन्होंने बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाई और यहां पर रह रहे आसपास के लोगों से भी बातचीत की। इससे पहले वह कई बार सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे गरीब बच्चों को मदद करते हुए भी नजर आ चुकी है। सन 2006 से नित्या मेनन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक वह कई फिल्मों में काम कर चुकी है।
Third party image reference
फिलहाल नित्या मेनन की उम्र 31 वर्ष है। वह आज भी सिंगल लाइफ जी रही है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो अपने मां-बाप के पसंद से ही शादी करना चाहती है। फिलहाल वो अपनी अगली मलयालम फिल्म कोलंबी की तैयारी में व्यस्त है।


