बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी एक्टिंग के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती है। हाल ही में सारा अली खान अपने छोटे भाई अब्राहिम अली खान के साथ मैग्जीन कवर के फोटो शूट में नजर आई थी। दोनों भाई बहन की जोड़ी परफेक्ट लग रही थी। सारा अली खान ने हेलो मैगजीन के इंटरव्यू में पापा सैफ अली खान और करीना की शादी से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताई। आइए जान लेते हैं।

Third party image reference
सारा अली खान ने हेलो मैगज़ीन के इंटरव्यू में बताया कि पापा सैफ अली खान जब एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी कर रहे थे तो मेरी मम्मी ने मुझे सबसे सुंदर लहंगा पहनने के लिए दिया था। सारा ने पापा की शादी के बारे में बताया कि जब हमें इसके बारे में पता चला तो मम्मी मुझे लॉकर के पास लेकर गई। और मुझे बहुत सारी ज्वैलरी दिखाई। तो मैंने मम्मी से पूछा कि मुझे इनमें से कौनसा झुमका पहनना है। मम्मी ने तुरंत संदीप और अब्बू को बुलाकर कहा कि सैफ शादी कर रहे हैं। और सैफ की शादी के दौरान सारा सबसे खूबसूरत दिखनी चाहिए। यह मेरी इच्छा है।

Third party image reference
सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह है। और इनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। सैफ और अमृता सिंह का रिश्ता शादी के कुछ दिनों बाद ही टूट गया था। और अब दोनों एक दोस्त की तरह रहते हैं