घर पर अकेली थी बीडीएस की छात्रा, घर पहुंचे फूफा जी ने अंदर झांका तो नजारा देख रह गए सन्न
लखनऊ में पीजीआई कैंट थाना क्षेत्र के विजयनगर निवासी बीडीएस अंतिम वर्ष की छात्रा प्रिया सिंह की मौत हो गई और मौत को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका पर जांच की जा रही है। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक प्रिया सिंह के पिता प्रकाश सिंह इंजीनियर हैं।
प्रिया सिंह (फाइल फोटो)- फोटो : amar ujalaThird party image reference
बीते 7 जून को वह अपनी पत्नी रेनू के साथ गोपालगंज बिहार में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे और यहा प्रिया सिंह घर पर अकेली ही थी। प्रिया सिंह के फूफा संजय कुमार जो आर्मी से रिटायर्ड हवलदार हैं, बताया कि कल सोमवार शाम 7 बजे प्रिया घर वापस आई।
हत्या- फोटो : amar ujalaThird party image reference
आज मंगलवार को सुबह 7 बजे प्रिया सिंह का हाल-चाल लेने के लिए टेलीफोन मिला रहे थे और जब फोन नहीं उठा तो पास में ही घर होने के कारण प्रिया सिंह के घर आ गए।
हत्या- फोटो : amar ujalaThird party image reference
देखा दरवाजा खुला था जिस कमरे में प्रिया सिंह थी उस कमरे का दरवाजा हल्का सा बाहर से बंद था, अंदर जाकर देखा तो प्रिया तख्त पर लेटी थी संजय ने बताया वो उसे जगाने लगे उन्हें लगा सो रही है, लेकिन वह मरी हुई थी।
हत्या- फोटो : amar ujalaThird party image reference
संजय ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट की टीम बुलाई। यहा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।




