बाहर रहकर पढ़ाई करती थी बेटी, तबियत खराब होने पर लेने पहुँचा पिता तो खुल गया यह राज
रामानुजगंज थाना क्षेत्र के गम्हरिया की रहने वाली 20 वर्षीय एक लड़की वाड्रफनगर में एक महिला के घर में रहती थी और पढ़ाई और स्वच्छता अभियान में काम करती थी। सोमवार सुबह महिला ने लड़की के पिता को फोन पर बताया कि आपकी बेटी बीमार हो गई है और आकर उसे ले जाएं। जानकारी मिलते ही लड़की के परिजन वडनगर पहुंचे।
Third party image reference
तब तक महिला ने बच्ची को इलाज के लिए वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जब परिवार वहां पहुंचा तो देखा कि उनकी बेटी बेहोश पड़ी थी। यहां लड़की की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
Third party image reference
परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां उसे लेबर वार्ड में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे तुरंत आईसीयू में भर्ती कर लिया। यहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। साथ ही डॉक्टरो ने बताया कि लड़की गर्भवती थी।
Third party image reference
लड़की के पिता ने कहा कि वह पिछले दो साल से वडनगर में एक महिला के घर में रह रही थी। बीमारी की सूचना पर सोमवार को हम वडनगर पहुंचे। वहां वह बेहोश थी, बात भी नहीं कर रही थी। उसकी शादी नहीं हुई थी। परिवार ने कहा कि उन्हें बेटी के गर्भवती होने की जानकारी भी नहीं थी


