12 सितंबर की दोपहर को श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के गर्ल्स हॉस्टल में चोरी करने वाला पकड़ा गया है। पहले तो यह अंदेशा था कि लड़की के भेस में कोई लड़का छात्रावास में घुसा था। लेकिन वह लड़का नहीं है, बल्कि एक महिला है। यह महिला पहले भी मुंबई के बांद्रा और दिल्ली के मैत्रेयी कॉलेज में चोरी कर चुकी है।

Third party image reference
खास बात यह है कि एसआरसीसी के गर्ल्स हॉस्टल में चोरी करने के बाद आरोपी 34 वर्षीय महिला पुलिस से डरी नहीं,वह कुछ दिनों बाद मुखर्जी नगर में राजीव गांधी हॉस्टल भी पहुंची। गार्ड ने उसे वहीं पकड़ लिया और फिर मुखर्जी नगर पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। जब महिला को एसीएमएम कोर्ट में पेश किया गया, तो वहां भी उसका व्यवहार चौंकाने वाला था। न्यायाधीश ने आरोपी महिला को उसके मस्तिष्क की स्थिति की जांच के लिए इबहास अस्पताल भेजा। इस बीच जब मुखर्जी नगर पुलिस से, मॉरिस नगर पुलिस स्टेशन को खबर मिली कि हॉस्टल में चोरी करने वाली एक महिला को पकड़ा गया है।

Third party image reference
एसआरसीसी गर्ल्स हॉस्टल की चोरी का रहस्य भी तब सामने आया जब मॉरिस नगर पुलिस स्टेशन ने इहबास अस्पताल जाकर महिला से पूछताछ की। पता चला कि उसी महिला ने वहां भी वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि 34 वर्षीय आरोपी महिला नागपुर की है। उनके भाई और मां मेलबर्न में रहते हैं। वह खुद भी बैंगलोर और पुणे में कॉल सेंटरों में काम कर चुकी हैं। वह अच्छी अंग्रेजी बोलती है। लेकिन वह चोरी क्यों करती है इसका सटीक जवाब अभी भी पुलिस द्वारा खोजा जा रहा है। लेकिन महिला कहती है कि उसे चोरी करने में मजा आता है। महिला को इहबास से छुट्टी दे दी गई और वह पहाड़गंज के एक होटल में है।


Third party image reference
आरोपी महिला ने कहा है कि 12 सितंबर को एसआरसीसी हॉस्टल में चोरी करने के बाद उसने एटीएम कार्ड से 45 हजार रुपये एटीएम से निकाले थे। जिस स्टूडेंट का कार्ड था, उसने कार्ड पर ही पिन नंबर लिखा था। इससे महिला चोर का काम आसान हो गया। इससे संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिल गए हैं। महिला तब कमला नगर मार्केट में खरीदारी करने गई थी। वहां के एक दुकानदार ने भी पुलिस को महिला के बारे में सूचित किया है