सपने में आते थे पति, इसलिए गर्भवती हो गई', यह कहना है बिहार के भागलपुर में रहने वाली एक महिला का। दरअसल, जगदीशपुर थाना क्षेत्र की यहां एक महिला बीते शनिवार को भागलपुर जोन के डीआईजी विकास वैभव से मिली और उसने डीआईजी को बताया कि उसका भाई पिछले सात महीने से कोलकाता में रह रहा था और इधर उसकी भाभी गर्भवती हो गई। आखिर कैसे? महिला ने डीआईजी विकास वैभव से अपनी भाभी के पेट में पल रहे बच्चे के डीएनए जांच की मांग की है।

Photo: Social MediaThird party image reference
महिला ने यहां बताया कि उसके बड़े भाई की शादी पांच साल पहले हुई थी और उसकी दो साल की एक बेटी भी है। उसका भाई सात महिने पहले कमाने के लिए कोलकाता गया था। जब नौ सितंबर को वह घर लौटा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी तीन महीने की गर्भवती है।

Photo: Social MediaThird party image reference
महिला के गर्भवती होने का पता चलने के बाद अब घरवाले उसे रखने को तैयार नहीं हैं। यहां महिला की ननद का आरोप है कि सबकुछ पता चल जाने के बाद अब उसकी भाभी ने घरवालों को धमकी दी हैं और कहां उसे घर में रखना पड़ेगा, नहीं तो वह झूठे मामले में सबको फंसा देगी। 

Photo: Social MediaThird party image reference
सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक, जब घरवाले महिला को रखने को तैयार नहीं हुए, तो गांव में पंचायत बिठाई गई। जब इस दौरान महिला से पूछा गया कि उसकी कोख में पल रहा बच्चा किसका है, तो उसने बताया कि यह बच्चा उसके पति का है। इसके पीछे उसने तर्क दिया कि उसके पति सपने में आते थे, इसलिए गर्भ ठहर गया। 

हालांकि बाद में जब महिला के मोबाइल की जांच की गई तो पता चला कि उसमें एक लड़के का नंबर था और बताया यह जा रहा है कि उसी लड़के से महिला के अवैध संबंध थे और उसके गर्भ में पल रहा बच्चा भी उसी लड़के का है।

Photo: Social MediaThird party image reference