Third party image reference
BOLLYWOOD NEWS : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के परिवार से एक बुरी खबर सामने आई है. पाकिस्तान में जन्मे शाहरुख खान की चचेरी बहन नूरजहां का इंतकाल हो गया है. इस बात की खबर शाहरुख खान के चचेरे भाई मंसूर अहमद ने पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल जियो टीवी के हवाले से अपनी बहन की इंतकाल की पुष्टि की है.

Third party image reference
पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल जियो टीवी के मुताबिक, शाहरुख खान की चचेरी बहन पिछले कई सालों से कैंसर जैसे खतरनाक रोग से पीड़ित थी. जिन्होंने मंगलवार शाम को पाकिस्तान के पेशावर स्थित अपने घर में दुनिया को अलविदा कहा है.

Third party image reference
दो बार आ चुकी है भारत
जानकारी के लिए आपको बता दें कि, वर्ष 1947 में भारत पाकिस्तान विभाजन के समय शाहरुख खान के चाचा गुलाम मोहम्मद पाकिस्तान में ही अपने परिवार के साथ रह गए थे. जबकि शाहरुख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद अपने परिवार को लेकर दिल्ली चले आए थे. जिनके चाचा का पूरा परिवार आज भी पेशावर के किस बखानी बाजार में रहता है.

Third party image reference
साल 2018 में पाकिस्तान की नूर अवामी नेशनल पार्टी से महिला सीट पर चुनाव लड़ चुकी उनकी बहन नूरजहां करीब 2 बार भारत अपने भाई शाहरुख खान से मिलने आई थी. नूरजहां और उनके भाई मंसूर अहमद अली के एक ही मोहल्ले में रहती है. नूरजहां को संतान में दो बेटे और एक बेटी है. जबकि उनके पति नूरजहां के पिता की तरह बांस की सीढ़ी बनाने का कारोबार करते हैं