यह घटना हैं सीतामढ़ी जिले के थाना क्षेत्र के पथराही गांव की जहां एक युवक की शादी के दूसरे दिन ही अचानक मौत हो गयी। ये घटना छह तारीख की है। इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान है। ये सुन किसी को एक पल विश्वास नहीं हो रहा है कि जिस दुल्हन के हाथों पर लगी मेहंदी का रंग भी अभी फीका नहीं हुआ था कि वह विधवा हो गयी। किसी कारण वंश हमने जगह और दुल्हा दुल्हन के नाम बदल दिए हैं।

Photo - Social MediaTThird party image reference
अचानक हुई मौत से दूल्हे के घर में कोहराम मचा है तो वहीं दुल्हन को होश नहीं है। बताया जाता है कि पांच तारीख को नानू मुखिया के पुत्र हरिराम मुखिया की शादी मधुबनी जिले के शिवनगर गांव लेशमात्र मुखिया की पुत्री रिया कुमारी से उसकी शादी हुई। शिवनगर में बरातियों के पहुंचते ही दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे को देखकर तरह-तरह की टिप्पणी करने लगे। यहां उसके चाचा तेजा मुखिया ने बताया कि जयमाला के मंच पर जाने के दौरान एक वृद्ध महिला दूल्हे से टकरा गयी थी।

Photo - SocialThird party image reference
उसके बाद ही दूल्हे की मानसिक स्थिति बिगड़ गयी और वह अलग तरह-तरह की हरकतें करने लगा। फिर हरिराम बरातियों व अन्य लोगों से उलझने लगा। चाचा तेजा ने बताया कि वृद्ध महिला ने दूल्हे पर जादू-टोना कर दिया, इसके चलते उसकी मानसिक हालत खराब हो गयी थी। वह अनाप-शनाप बकने लगा था।

Photo - Social MediaThird party image reference
किसी तरह उसकी शादी करायी गयी और शादी की रात दुल्हन ने पति के साथ सेल्फी भी ली। दुसरे दिन शाम करीब चार बजे दुल्हन अपने मायके चली गयी। करीब ढ़ाई घंटे के बाद ही दूल्हे की मौत हो गयी। वह अपने कमरे में बेड पर मृत पाया गया। मौत के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है।