पति से बोली पत्नी- मेरे पाँव में चुभ रही है पायल, आप प्यार से निकाल दो, फिर आधी रात में...
करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने रात को सोने से पहले अपने पति से पायल निकालने को बोलती है। इसके बाद पति प्यार से पायल निकालता है और सो जाता है। जैसे ही उसका पति सो गया, महिला अपने कपड़े, गहने, मोबाइल और पैसे लेकर फरार हो गई। सोने से पहले, महिला ने कहा था कि पायल उसके पैरों में चुभती है। इससे उसे परेशानी होती है। अब महिला का मोबाइल नंबर बंद है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने महिला की छानबीन चालू कर दिया है।
Third party image reference
रविवार को घरौंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के भागने का मामला सामने आया था। पुलिस को दी शिकायत में पति ने कहा कि 17 अगस्त की रात को वे दोनों एक कमरे में थे। सोने से पहले, 20 साल की उसकी पत्नी ने प्यार से कहा कि पायल उसके पैरों को चुभ रही है, आप इन्हें निकाल दीजिए। पत्नी ने प्यार से बोला तो पति भी खुश हो गया और उसने पायल निकालकर उसे पत्नी को थमा दिया।
Third party image reference
पति के अनुसार जब मेरे पिता सुबह 4:00 बजे उठे तो उन्होंने देखा कि घर का मेन गेट खुला हुआ था। इसके बाद उन्होंने मुझे बुलाया और पूछा कि बाहर कौन गया है। मैंने देखा तो पत्नी घर पर नहीं थी। जब खोजबीन चालू किया तो पता चला कि वह अपने साथ बैग में कपड़े, गहने, मोबाइल और घर के पैसे लेकर चली गई है। कई बार उसके मोबाइल पर कॉल किया गया परंतु उसका मोबाइल बंद आ रहा है। इसके बाद पति ने घरौंडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दी और शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
