आगरा में दो दोस्त एक-दूसरे के दुश्मन बन गए। दोनों एक ही युवती से प्यार करते हैं। बुधवार शाम को रामबाग के पास लड़की के लिये दोनों में मारपीट हो गई। इससे वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

Third party image reference
एक युवक धनौली का है और दूसरा सदर क्षेत्र का है। दोनों दोस्त हैं। एत्माद्दौला क्षेत्र की एक युवती से एक युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा है। बुधवार को युवक के दोस्त के साथ लड़की रामबाग आई थी। जब युवक को इस बारे में पता चला तो वह भी पहुंचा।

Third party image reference
वह अपनी प्रेमिका को दोस्त के साथ देखकर वह भड़क गया। रामबाग पार्क से बाहर निकलते ही दोनों झगड़ने लगे।उनमें बात इतनी बढ़ी कि मारपीट पर उतारू हो गए। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाना भी शुरू कर दिया।

Third party image reference
लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। लड़की अपने घर चली गई। थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की गई है