अभी हाल ही में एक अजीब सी घटना हुई है। ये घटना राजस्थान के उदयपुर की बताई जा रही है और कहा जा रहा है कि यहां शादी के दौरान दुल्हन का बॉयफ्रेंड दुल्हन को शादी होने के तुरंत बाद उठाकर ले गया। जिसके बाद दूल्हे और लड़की के परिवार वालों ने पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया और फिर पुलिस ने इस मामले की जांच को शुरू कर दिया।

bride kidnappedThird party image reference
जानें आखिर हुआ क्या
बताया जा रहा है कि लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। लेकिन शादी होने के बाद जैसे ही लड़की की विदाई की जाने लगी तभी लड़की का प्रेमी मौके पर आ गया और दुल्हन को अपने साथ ले गया। इस प्रेमी ने विदाई के बाद दूल्हा और दुल्हन की गाड़ी को बीच सड़क पर ही रोक लिया और दुल्हन को किडनैप कर लिया था। इस वारदात को दुल्हन के प्रेमी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया।

Bride kidnappedThird party image reference
दुल्हन के किडनैप होने के बाद लड़के के घर वालों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई और उसके बाद पुलिस ने जयपुर से प्रेमी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार प्रेमी का नाम प्रियांक जींगर है। उसने दुल्हन विनीता सुथार को मंगलवार के दिन किडनैप किया था। विनीता का विवाह सोमवार को क्षितिज शर्मा के साथ हुआ था। जिस वक्त विनीता का अपहारण किया गया वो अपने पति के साथ गाड़ी में मौजूद थी।
इस समय आरोपी प्रेमी पुलिस की हिरासत में है जबकि विनीता अपने घरवालों के साथ है। पुलिस के अनुसार विनीता ने अपने बयान में कहा है कि वो युवक को जानती थी। शादी के बाद वो अपने पति के साथ ही रहना चाहती है. इस वारदात को अंजाम देने में प्रेमी जींगर का साथ उसके दोस्तों पुनीत नागदा, हरीश पटेल, विजय सिंह और उदय सिंह चौहान ने दिया है और इन सभी को भी गिरफ्तार किया गया है।