तीन बच्चों की मां को अंडे बेचने वाले से हुआ प्यार और एक दिन...

बिहार के जदिया की मानगंज पश्चिम पंचायत के यहां एक वार्ड में प्रेम प्रसंग में पकड़ी गई एक महिला व उसके प्रेमी को सरपंच ने खूंटे में बांधकर पीटा है। इस घटना के बाद से दोनों दहशत में हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला व उसके पिता को पूछताछ के लिए थाना बुलाया है।
Photo - Social MediaThird party image reference
यहां के लोगों ने बताया कि तीन बच्चों की मां कोरियापट्टी चौक पर एक अंडा बेचने वाले दुकानदार के संपर्क में है। अब अगर महिला की मानें तो तीन महीने पहले दोनों ने शादी भी कर ली है। सोमवार रात प्रेमी के आने पर महिला के रिश्तेदारों ने हंगामा शुरू कर दिया और दोनों को पकड़ लिया और फिर मंगलवार सुबह पंचायत में सरपंच महेन्द्र सरदार के सामने दोनों को खूंटे में बांधकर लाठी-डंडे से पीटा किया। इसके बाद में दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। दोनों इतने दहशत में हैं कि पुलिस से शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा रहे हैं।
Photo - Social MediaThird party image reference
इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां सरपंच से पक्ष लेने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि महिला व उसके पिता के बयान पर आगे की कार्रवाई करेगी। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

