ऐसा क्या किया इस दम्पत्ति ने कि ऑस्ट्रेलिया में भी भारत का नाम हुआ रोशन, जाने..

दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के जंगल पिछले चार महीने से आग की चपेट में आए हुए हैं और ऐसे में यहां कई लोग इस आग की तबाही के चलते बेघर भी हो गए हैं. अब इन बेघरों और जरूरतमंदो की मदद को भारतीय मूल का एक दंपति आगे आया हैं. ये दंपति पूर्वी विक्टोरिया के बर्न्सडेल इलाके में ‘देसी ग्रिल’ नाम का एक रेस्तरां ऑपरेट करता हैं. ऐसे में ये लोग अपने रेस्तरां से खाना इस आग से बेघर हुए सैकड़ों लोगो में बाँट रहे हैं. सिख वॉलेंटियर्स आस्ट्रेलिया नाम की मेलबर्न स्थित चैरिटी में इन दिनों कई शरणार्थी शरण लिए हुए हैं. इस अस्थाई शिविर में वे लोग हैं जो ऑस्ट्रेलिया में लगी आग से प्रभावित हुए हैं. इस आग की वजह से इनके घर जल के राख हो गए और ऐसे में इनके पास ना तो रहने को जगह हैं और ना ही खाने को पैसे हैं. इनकी इस दयनीय स्थिति में भारतीय मूल के ये सिख मसीहा बनकर आए हैं और हमारे देश का नाम रोशन कर रहे हैं.
Third party image reference
ये दंपति अपने रेस्तरां में खाना बना कर इन एनजीओ को दे देता हैं और फिर इस एनजीओ से जुड़े लोग इन बेघर हुए लोगो को भरपेट खाना खिलाते हैं. सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार ये सिख दंपति ऑस्ट्रेलिया में पिछले 6 महीनों से रह रहे हैं. इस बारे में रेस्तरां चलाने वाले कंवलजीत सिंह बताते हैं कि ये हमारा कर्तव्य हैं कि हम अपने साथी ऑस्ट्रेलियाई लोगों की मदद को आगे आए. इस आग की वजह से यहां कई लोग काफी प्रभावित हुए हैं. ऐसे में उन्हें भरपेट भोजन और सिर छिपाने को स्थान की आवश्यकता हैं.
Third party image reference
इस मदद को लेकर वे तर्क देते हुए बताते हैं कि हम एक सिख हैं और उन्हीं की तरह जीवन जीते हैं. हम जो यहाँ कर रहे हैं वैसा ही दुसरे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक भी कर रहे हैं. ऐसे में फिलहाल हमें आग से प्रभावित हुए लोगो की सेवा और प्रार्थना करनी चाहिए. आपको बता दे कि इस दंपति की टीम में शामिल हुए वॉलेंटियर्स ने एक दिन में ही करेब 500 लोगो का भोजन तैयार कर बांटा था. ये टीम एक दिन में 1000 लोगो तक को भरपेट खाना खिलाने में सक्षम हैं.
Third party image reference
जानकारी के लिए बता दे कि अभी तक दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के जंगल का 1.23 करोड़ एकड़ क्षेत्र आग की चपेट में आकर जल के राख हो चूका हैं और ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की सरकार इस सीजन में तीन बार आपातकाल की घोषणा भी कर चुकी हैं. अब तक इस आग की वजह से हजारों की संख्या में लोग अपना अपना घर छोड़ भाग रहे हैं. इस आग की वजह से अभी तक 21 लोगो की जान भी जा चुकी हैं. इनमें तीन लोग तो दमकलकर्मि थे. इसके साथ ही कई लोगो के लापता होने की खबर भी हैं. इस आपातकाल के कारण ट्रैफिक जाम भी बहुत बढ़ गया हैं. कई वाहन इंधन डलवाने के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं.


