पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए रातों-रात स्टार बनने वाली रानू मंडल का नाम तो आपको याद ही होगा। फेमस होने से पहले तक वह कोलकाता स्टेशन पर गाना गाकर भीख मांगती थी और उससे किसी तरह अपना गुजारा करती थी। एक दिन उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों को उनकी आवाज इतनी पसंद आई कि कुछ ही दिनों के अंदर वह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी एक जाना पहचाना नाम बन गई।

Third party image reference
सबसे पहले हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया था। इसके बाद रोजाना वो मीडिया में छाई रहती थी। लेकिन अब पिछले कुछ समय से वो एकदम गायब सी हो गई है। अब उन्हें लेकर मीडिया में भी कोई खबर नहीं छपती और ना ही सोशल मीडिया पर लोग उनके बारे में बातें करते हैं।

Third party image reference
दरअसल सेलिब्रिटी बनने के बाद वह लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर आने लगी थी। कई बार उन्हें अपने फैंस के साथ अच्छा व्यवहार ना करने के कारण भी ट्रोल होना पड़ा था। ज्यादातर लोग कहने लगे थे कि स्टार बनने के बाद उनमें घमंड आ गया है। ऐसे में धीरे-धीरे उन्होंने अपने फैंस का प्यार भी खो दिया और अब उन्हें कोई काम भी नहीं मिल रहा है।

Third party image reference
उनके जीवन पर एक बायोपिक मूवी भी बनने जा रही है। इस फिल्म में रानू मंडल अपनी आवाज देने वाली है। यह प्रोजेक्ट उन्हें काफी पहले ही मिली हुई थी जिस पर सिर्फ उन्हें अपना आवाज ही देना है। इसके अलावा वर्तमान समय में उन्हें पहले की तरह किसी इवेंट या शो में भी देखा नहीं जाता। फिलहाल उनके पास कोई भी अपकमिंग प्रोजेक्ट का ऑफर नहीं है। अब देखना यह है कि उनकी बायोपिक मूवी उन्हें दोबारा पहचान दिला पाती है या नहीं