27 साल की हो चुकी है बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी. अपनी इस जवानी भरी उम्र में यह एक्ट्रेस युवाओं के दिलों पर राज करती है. इसका एक ही कारण है दिशा पटानी की खूबसूरती और फिटनेस. जीरो फिगर वाली इस एक्ट्रेस को जब भी कोई देखता है तो हॉटनेस देख हैरान रह जाता है.

मेकअप से पहले दिशा पटानी का लुक (इंस्टाग्राम)

पहले बिना मेकअप के आई नजर

इन दिनों दिशा आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू के साथ आगामी फिल्म 'मलंग' के प्रमोशन में बिजी है. प्रमोशन के दौरान की ही कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिनमें दिशा पहले तो कुछ तस्वीरों में बिना मेकअप के दिखती है लेकिन मेकअप करने के बाद में काफी बदली हुई नजर आती है.

मेकअप के बाद दिशा पटानी (इंस्टाग्राम)

मेकअप के बाद यूं बदल जाती है दिशा पटानी

मेकअप के बाद जब दिशा शूट के लिए वैनिटी वैन से बाहर आईं तो उनका लुक बिल्कुल बदल चुका था. प्रमोशनल शूट के लिए दिशा ने पिंक टोन्ड आर्मी पैंट्स और पिंक क्रॉप टॉप पहना था. इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही है. वैसे बिना मेकअप के भी वह बिल्कुल फ्रेश लग रही थी.

दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर (इंस्टाग्राम)

हॉट लुक देख साथी एक्टर भी रह गए हैरान

मैचिंग मेकअप और गालों व आंखों पर गुलाबी रंग उनके कपड़ों से परफेक्टली मैच कर रहा था. दिशा पटानी का यह स्टाइलिश लुक देख आप ही नहीं बल्कि साथी ऐक्टर्स भी नजरें नहीं हटा पा रहे थे.